हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश प्रवक्ता बहन अलका शुक्ला जी व टीम ने पौधरोपण किया। वही राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत ने भी हरियाणा के रोहतक में स्वर्गीय पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण किया। मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि हमें अपने जीवन मे ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि ऑक्सीजन की मात्रा बढ़े और वातावरण शुद्ध हो। इससे हमारे बच्चों के भविष्य के लिए हम वातावरण को शुद्ध कर सौगात के रूप में दे सकते है।
