सरदार उधम सिंह जी की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व उनकी रोहतक टीम अनु, मोन्टी, राजबाला, रजनी व रेनू जी ने झुग्गी में जाकर जरूरतमंद लोगों में भोजन का वितरण किया। मनीषा जी ने भोजन के साथ साथ मास्क भी बाँटे जिससे की कोविड 19 महामारी में ये लोग सावधानी रख सकें। नर सेवा नारायण सेवा के तहत मनीषा जी लॉक डाउन में लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं और आगे भी सेवाकार्य करती रहेंगी।
संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए नेक कार्य के लिए शाबाशी भी दी
