Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिए, गोमांस के शक में बदमाशों ने युवक को हथौड़े से पीटा

देखिए, गोमांस के शक में बदमाशों ने युवक को हथौड़े से पीटा

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2020No Comments2 Mins Read

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गुंडागर्दी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई कांप जाए. गुरुग्राम में शुक्रवार को मीट से भरी एक गाड़ी को कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया. इसके बाद ड्राइवर को नीचे उतार कर हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया. इसका वीडियो वायरल हो गया है.

वीडियो से पता चल रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भी बदमाश युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं. पुलिस की मौजूदगी में गुंडे ड्राइवर लुकमान को बेरहमी से पीटते रहे. वायरल वीडियो होने के बाद से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है. मस्जिद के पास के मीट मार्केट से पिकअप गाड़ी में गोमांस होने के शक के चलते दर्जन भर बदमाशों ने गाड़ी का पीछा किया. बदमाशों ने पिकअप गाड़ी समेत ड्राइवर लुकमान का अपहरण कर बादशाहपुर इलाके में ले जाकर बेरहमी से पीटा.

कानून-व्यवस्था पर सवाल

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीटते-पीटते लुकमान को अधमरा कर दिया. मामले में पुलिस ने लुकमान की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की है. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

digvijay-singh_080120121046.jpg

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, गुरुग्राम में गो रक्षक हथौड़े से एक व्यक्ति को पीट रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. भारतीय नागरिक के खिलाफ जघन्य अपराध किया जा रहा है और पुलिस मूक दर्शक बनी रही और अपराधियों को भागने दिया? क्या हरियाणा पुलिस की कोई जवाबदेही नहीं है? क्या वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है?

faridabadnews24 miscreants beat the young man with a hammer On suspicion of beef
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.