Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें इस्तेमाल का सही तरीका, सैनिटाइजर लगे हाथों से खाना सेफ या खतरनाक?

जानें इस्तेमाल का सही तरीका, सैनिटाइजर लगे हाथों से खाना सेफ या खतरनाक?

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2020No Comments4 Mins Read

कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. लोग जानते हैं कि इसे साफ-सफाई से ही हराया जा सकता है. इसलिए हाल के दिनों में सैनिटाइजर की खपत काफी बढ़ गई है. लोग धड़ल्ले से इसका प्रयोग कर रहे हैं. बिना यह जाने कि इसका आपके स्वास्थ्य पर क्या असर होगा? लोगों को यह तक पता नहीं है कि सैनिटाइजर के प्रयोग का सही तरीका क्या है. इस लेख के जरिए aajtak.in की कोशिश है कि लोगों के बीच सैनिटाइजर को लेकर सही जानकारी आप तक पहुंचाई जाए.

क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले सभी सैनिटाइजर प्रभावी नहीं हैं? तो ऐसे में सवाल उठता है कि सैनिटाइजर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व सचिव, इंफेक्शन एक्सपर्ट और दिल्ली मेडिकल काउंसिल की साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर नरेंद्र सैनी बताते हैं कि लोगों को अभी यह नहीं पता है कि सैनिटाइजर इस्तेमाल करने या खरीदने को लेकर WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की सही गाइडलाइन क्या है?

 

डॉक्टर सैनी के मुताबिक साबुन और पानी से हाथ धोना सबसे अच्छा अभ्यास है. अगर आपके आस-पास साफ पानी मौजूद है तो फिर सैनिटाइजर के प्रयोग से बेहतर होगा कि आप अपने हाथों को साफ पानी से धोएं. सैनिटाइजर का प्रयोग तभी करें, जब ऐसा कर पाना मुमकिन ना हो. ज्यादातर लोग सैनिटाइजर हाथ में लेते हैं और 2-3 सेकेंड मल कर समझते हैं कि हाथ साफ हो गया. जबकि यह सही सोच नहीं है. सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए इसे कम से कम 10-12 सेकेंड तक अपने हाथों पर मलें. आपके हाथों के गस्से-गस्से तक सैनिटाइजर पहुंचना चाहिए, तभी यह वायरस को हटाने में प्रभावी हो सकता है. जैसा कि WHO की गाइडलाइन भी कहती है कि हथेलियों को आपस में रगड़ें. दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़कर मलें. अंगूठों को अच्छे से हल्के-हल्के रगड़ना न भूलें.

who-guideline_080120012927.jpg

उन्होंने सैनिटाइजर की मात्रा को लेकर कहा कि मटर के दाने जितना इस्तेमाल करने से कुछ नहीं होगा. क्योंकि लोगों के हाथों के आकार अलग-अलग होते हैं. इसलिए सही तरीका है कि सैनिटाइजर चुल्लू भर होना चाहिए. मात्रा में कहें तो 5 एमएल से ज्यादा. इसके साथ ही सैनिटाइजर इस्तेमाल करते हुए आपके हाथ दिखने में साफ सुथरे होने चाहिए. ऐसा नहीं कि आपके हाथ में पेंट या मिट्टी लगी है और आपने 5 एमएल सैनिटाइजर इस्तेमाल कर सबकुछ साफ कर लिया.

 

डॉक्टर सैनी ने कहा कि सैनिटाइजर खरीदते हुए यह सुनिश्चित करें कि उसमें 60-70 प्रतिशत एल्कोहल की मात्रा हो. वो भी ईथाइल या आइसोप्रोपाइल एल्कोहल होना चाहिए. इससे ज्यादा मात्रा भी ठीक नहीं है. सैनिटाइजर लगे हाथों से खाना खतरनाक हो सकता है. क्योंकि उसमें भारी मात्रा में एल्कोहल होता है, जो आपकी किडनी, लीवर और दिल को प्रभावित कर सकता है. सैनिटाइजर लगाने के 20 सेकेंड बाद ही खाना शुरू करें. इतनी देर में वो भाप बन जाता है.

सैनिटाइजर कितने देर तक प्रभावी होता है? इस सवाल के जवाब में डॉक्टर सैनी ने कहा कि सैनिटाइजर लगाने तक. यानी कि जब आपने सैनिटाइजर से हाथ साफ किया तभी तक के विषाणु खत्म होते हैं. इस्तेमाल के 20 सेकेंड बाद अगर आपने फिर कोई सामान छुआ है तो आपको फिर से हाथ साफ करना होगा. उन्होंने बताया कि बार-बार सैनिटाइजर का प्रयोग करना भी ठीक नहीं है. इसलिए कोशिश ज्यादा से ज्यादा बार हाथ धोने की होनी चाहिए.

क्या एल्कोहल पीने वालों में कोरोना का डर कम होता है? इस सवाल के जवाब में डॉक्टर सैनी ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है. क्योंकि विषाणु जब आपके शरीर में घुसता है तो वो नली के अंदर बैठा नहीं रहता है. वो कोशिका के अंदर घुस जाता है. दूसरी बात पीने वाले एल्कोहल में उसकी मात्रा विषाणु को खत्म करने के लिहाज से बहुत कम होती है. क्योंकि अगर आपके शरीर में एल्कोहल की मात्रा बहुत ज्यादा होगी तो फिर हार्ट या किडनी फेल्योर हो सकता है. इसलिए लोगों के बीच में शराब को लेकर बहुत बड़ी गलतफहमी है.

 

सैनिटाइजर इस्तेमाल करते हुए इन दस बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

1. सैनिटाइजर का इस्तेमाल साफ दिखने वाले हाथों में ही करें.

2. सैनिटाइजर में 60-70 प्रतिशत ईथाइल या आइसोप्रोपाइल एल्कोहल हो.

3. हाथ साफ करते हुए WHO की गाइडलाइन को ध्यान में रखें.

4. 15-20 सेकेंड तक हाथ को रगड़े, सभी हिस्से तक यह पहुंचना चाहिए.

5. हैंड सैनिटाइजर को प्राथमिकता बिल्कुल ना बनाएं.

6. साफ पानी से हाथ धोने के बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल ना करें.

7. सैनिटाइजर की मात्रा का ख्याल रखें.

8. अपने मुंह पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल ना करें

9. सैनिटाइजर का इस्तेमाल उन्हीं जगहों पर करें, जहां हाथ धोने की व्यवस्था ना हो.

10. साबुन-पानी से हाथ धोना ज्यादा प्रभावी है, इसलिए जरूरत के हिसाब से ही सैनिटाइजर का प्रयोग करें.

faridabadnews24 is food safe or dangerous with the hands of a sanitizer? Know the right way to use
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.