Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बड़ी खबर: कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर गिर सकती है गाज रजिस्ट्री घोटाले में

बड़ी खबर: कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर गिर सकती है गाज रजिस्ट्री घोटाले में

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2020No Comments3 Mins Read

रजिस्ट्रियों में बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ियों में गुरुग्राम के पांच नायब और एक तहसीलदार को सस्पेंड करने व एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद एनसीआर के अन्य जिलों में सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है। कई और तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों पर जल्द गाज गिर सकती है। सूत्रों का कहना है कि अन्य जिलों में भी इस तरह की रजिस्ट्रियां हुई हैं। सबकी जांच तेजी से होगी। कई जगह रजिस्ट्रियों में नियमों को ताक पर रखा है। हालांकि सरकार के पास रजिस्ट्रियों में राजस्व भी आया है।

मामले में गांव वाइज जिन पटवारियों की ड्यूटी है और उन्होंने भूमि का नेचर बदलकर रजिस्ट्रियां कराने में सहयोग दिया है, उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इन सब पर कार्रवाई होगी। अकेले गुड़गांव में दो दर्जन से अधिक ऐसे पटवारी सरकार के निशाने पर आ चुके हैं, जिन्होंने जमीन की नेचर बदल डाला, क्योंकि गुड़गांव में 1447 डीड में नियमों का उल्लंघन किया है। गुड़गांव मंडल के आयुक्त से पटवारियों की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।

 

सभी जिलों में रजिस्ट्रियों को लेकर जांच चल रही है। सभी जिलों से रिपोर्ट 15 अगस्त तक आनी है। कुछ जिलों की रिपोर्ट इससे पहले भी आ सकती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे प्रकरण में सरकार ढिलाई के मूढ में नहीं है। सीएम मनोहर लाल इस जांच की खुद निगरानी कर रहे हैं और अब रोजाना की अपडेट ले रहे हैं। सीएम के निर्देश पर पहले ही एक तहसीलदार और छह नायब तहसीलदारों पर कार्रवाई हो चुकी है।

डीआरओ पर गलत रिपोर्ट बनाकर दो अफसरों का बचाव का आरोप

गुड़गांव में लॉकडाउन के दौरान बिना एनओसी अवैध कालोनियों और हुडा एक्ट सेक्शन-7 के तहत आने वाली कृषि भूमि पर रजिस्ट्री करने के मामले में गत शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने एक तहसीलदार समेत पांच नायब तहसीलदारों को सस्पेंड करने की कार्रवाई केवल खानापूर्ति मानी जा रही है। इस मामले में शिकायतकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता रमेश यादव ने आरोप लगाया कि डीआरओ ने गलत रिपोर्ट भेजकर दो नायब तहसीलदारों पर गलत कार्रवाई कराई है, जबकि सांठगांठ कर गड़बड़ करने वाले अधिकारियों का बचाव किया है।

 

लॉकडाउन के दौरान सोहना, बादशाहपुर, कादीपुर, हरसरू व गुड़गांव तहसीलों में कार्यरत तहसीलदारों ने सरकार के सभी आदेशों के ताक पर रखकर अवैध कालोनियों की व हुडा के सेक्शन-7 के तहत आनें वाली कृषि भूमि की डीटीपी द्वारा जारी की जाने वाली एनओसी के बिना 1200 रजिस्ट्री कर दी थी। 10 जून को डीसी गुड़गांव को पत्र और सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। सूचना के जवाब में बताया कि 20 अप्रैल 2020 से चार मई 2020 तक गुड़गांव तहसील में दो रजिस्ट्री, जोकि चौमा गांव की हैं। चौमा गांव में रजिस्ट्री पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है। सरकार ने 22 जुलाई से 17 अगस्त तक रजिस्ट्री पर रोक लगाई है।

faridabadnews24 Many Tehsildars and Naib Tehsildars may fall in the Gaj Registry scam
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.