फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में इनसो के स्थापना दिवस पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जेजेपी के जिला प्रधान सुरेंद्र लेगा और इनसो के जिला प्रधान जतिन खिलेरी ने की। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा रक्तदान करने के लिए पहुंचे, मीडिया से बातचीत करते हुए इनसो के जिला प्रधान जतिन खिलेरी ने बताया कि इनसो के स्थापना दिवस पर आज जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
इनसो के द्वारा पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। वहीं 5 अगस्त को पूरे जिले को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते इस बार इनसो के द्वारा कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया, बल्कि जिला स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर इनसो स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
