भिवानी में पुलिस ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस ने हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने सरकारी कर्मचारियों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है।
दरअसल, हनुमान ढाणी चौक, भिवानी के ठेकेदार विशाल ने उक्त अधिकारी के विरुद्ध उसके बिल पास करने की एवज में पैसों की मांग करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। अभियुक्त के विरुद्ध भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत ब्यूरो के हिसार स्थित कार्यालय में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जारी है।
