हरियाणा सरकार की तरफ से कर्मचारियों के तबादलों में बनाई गई पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब 300 से ज्यादा कर्मचारी वाले विभाग में ये पॉलिसी लागू होगी। इस पॉलिसी के तहत कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा और तबादला होगा।
तलाकशुदा और नवविवाहित महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इस तबादला पॉलिसी में हेड क्वारटर पोस्ट्स भी शामिल की जाएगी। इसके साथ- साथ कुछ विभागों को छोड़कर 31 अगस्त तक ट्रांसफर ड्राइव भी पूरी करनी होगी।




