Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जरूरी है मां का दूध कोरोना काल में शिशु को ताकतवर और बीमारियों से बचाने के लिए

जरूरी है मां का दूध कोरोना काल में शिशु को ताकतवर और बीमारियों से बचाने के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24August 10, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : कोराना से जंग में शिशुओं के लिए मां के दूध से बेहतर और कुछ भी नहीं है। मौजूदा वक्त में यह अधिक प्रासंगिक है, क्योंकि मां का दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को हर हाल में बेहतर बनाएगा। आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर आर पी पाराशर ने यह संदेश ब्रेस्टफीडिंग वीक के समापन के अवसर पर स्तनपान कराने वाली महिलाओं के नाम जारी किया।

बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण

डॉक्टर पाराशर ने बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत के समान होता है। यह न केवल बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, बल्कि इसमें बहुत सारे ऐसे तत्व भी होते हैं, जिनसे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और विभिन्न रोगों से बच्चे का बचाव होता है। मां के दूध में ऐसे 20 एंजाइम होते हैं, जो रोगों से शिशु को दूर रखता है। इसमें मौजूद लैक्टिफेरिन नामक तत्व भी होता है, जो कैंसर से बचाव में सहायक होता है।

दूध में होते हैं कई महत्वपूर्ण तत्व

विटामिन ए, सी, डी, के और ई के अलावा मां के दूध में इन्सुलिन ग्रोथ फैक्टर, इपीडर्मल ग्रोथ फैक्टर व ट्रांसफॉर्मिग ग्रोथ फैक्टर नामक तत्व भी उपस्थित होते हैं, जिनके कारण मधुमेह, खांसी-जुकाम, अस्थमा, एग्जिमा व मानसिक रोगों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है। हालांकि प्रसूता में दूध की कमी और दूध के दूषित होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो चिकित्सकों के लिए चिंता का विषय है।

कोरोना काल में रखना होगा विशेष ध्यान

मोटापा, बड़ी उम्र में बच्चा पैदा होने और सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे होने के अलावा क्रोध, चिंता, शोक, डिप्रेशन, अवसाद, तनाव आदि मानसिक कारणों से भी प्रसूता में दूध उत्पन्न नहीं होता है या बहुत कम मात्रा में होता है। इसलिए कोरोना काल में महिलाओं को प्रसव के दौरान अपने खानपान का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चे को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित होने की आवश्यकता है।

faridabadnews24 Mother's milk is important to protect the baby from diseases and diseases in the corona period
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 2 बच्चों से छिना मां का साया

August 23, 2026

हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू का मर्डर, 18 साल पुरानी दुश्मनी में बहा खून, अजीत पहलवान गैंग पर शक

August 21, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.