Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

faridabadnews24By faridabadnews24August 10, 2020No Comments3 Mins Read

 

पिछली कई स्टडीज में ये बात सामने आ चुकी है कि कोरोना वायरस का खतरा मोटे लोगों में ज्यादा है. हालांकि अब कुछ हेल्थ एक्सपर्ट ने मोटे लोगों को लेकर कुछ और चिंता जाहिर की है. हेल्थ एक्सपर्ट को इस बात का डर है कि अगर कोरोना वायरस की वैक्सीन आ भी गई तो वो मोटे लोगों पर असर नहीं करेगी और उनमें पहले की तरह संक्रमण का खतरा बना रहेगा.

मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

पिछली कई स्टडीज में पाया गया है कि इन्फ्लूएंजा और हेपेटाइटिस बी वैक्सीन का असर मोटे लोगों पर कम होता है, जिसकी वजह से वो जल्दी बीमार पड़ते हैं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यहां तक कि कभी-कभी उनके कई अंग काम करना बंद कर देते हैं जिससे उनकी मौत भी हो सकती है. मई 2017 की एक स्टडी के अनुसार, हेपेटाइटिस बी वैक्सीन की वजह से मोटे लोगों में बनी एंटीबॉडी पतले लोगों की तुलना में काफी कम हो गई थी.

मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

बर्मिंघम में अलाबामा यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट्री प्रोफेसर डॉक्टर चाड पेटिट ने डेली मेल अखबार को बताया, ‘ऐसा नहीं है कि ये कोरोना वायरस की वैक्सीन मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी लेकिन सवाल ये है कि ये मोटे लोगों पर कितनी प्रभावी साबित होगी. दूसरे शब्दों में कहें तो ये वैक्सीन मोटे लोगों पर काम तो करेगी लेकिन उतनी असरदार नहीं होगी.’

मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

अमेरिका के सीडीसी  (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार, यहां के लगभग 42.4 फीसदी वयस्क मोटापे के शिकार हैं जबकि बच्चों का आंकड़ा 18.5 फीसदी है.

मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

मोटापा टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक, दिल का दौरा और यहां तक कि कुछ तरह के कैंसर के लिए भी खतरनाक माना जाता है. एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि ज्यादातर युवाओं को मोटापे की शिकायत है जिसकी वजह से अमेरिका में मोटे वयस्कों का ये आंकड़ा और बढ़ता जाएगा.

मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

गंभीर रूप से अधिक वजन वाले लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर हो जाता है. मोटापे की वजह से इनके इम्यून सिस्टम में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से शरीर सही तरीके से वायरस से नहीं लड़ पाता है. पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं जिसमें वैक्सीन लगाए जाने के बाद मोटे लोगों में खराब इम्यून रिस्पान्स देखने को मिला है.

मोटे लोगों पर काम नहीं करेगी कोरोना की वैक्सीन? एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर डॉक्टर विलियम शेफनर का कहना है कि मोटे लोगों के लिए वैक्सीन के इंजेक्शन का आकार काफी मायने रखता है. आमतौर पर वैक्सीन में 1 इंच सुई का इस्तेमाल होता है जो जरूरत से ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए प्रभावी नहीं होता है. मोटे लोगों पर लंबी सुई ज्यादा काम करती है.

डॉक्टर शेफनर ने कहा, ‘डॉक्टरों को सुई की लंबाई को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. अगर आप इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन दे रहे हैं तो ये वास्तव में मांसपेशियों तक पहुंचना चाहिए.’ डॉक्टर शेफनर ने लोगों को आम फ्लू के लिए भी वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया.

 

Corona vaccine will not work on obese people? Expert expressed this apprehension faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.