रोहतक में पुलिस कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई, तो थाने में जमकर आपस में लात-घूसे चले। जिसके बाद इन सभी चार कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया।
रोहतक से एक मामला सामने आया है, जहां थाने में बैठे कुछ पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई तक हो गई। जब पूरा मामला डिएसपी और एसपी तक पहुंचा, तो सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शिवाजी कॉलोनी थाने में कार्यरत एसआई और एचसी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
पहले भी कुछ दिनों से दोनों की बीच तनातनी चल रही थी, उसी को लेकर फिर से आमने-सामने हो गए और भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात घूसे चले। पूरे मामले की डानकारी डीएसपी गोरखपाल राणा को दी गई, जिसके बाद डीएसपी ने एसपी राहुल शर्मा को दी गई। इसके बाद झगड़े में पाये गए कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया
