सोनीपत के स्पा में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 8 युवतियों समेत 12 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
हरियाणा में सैक्स रैकेट के मामलों का लगातार भंडाफोड़ हो रहा है। आए दिन किसी होटल या स्पा के नाम पर देह व्यापार का गंदा धंधा चलाने का खुलासा हो रहा है।
अब सोनीपत के स्पा से पुलिस ने आठ युवतियों और 12 लगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और सोनीपत की है। वहीं चार युवकों को भी पुलिस ने मौके से काबू किया है।
कुंडली थाना पुलिस ने सोनीपत के पार्कर माल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में छापेमारी की। इस दौरा पुलिस ने आठ युवतियों और चार युवकों को मौके से काबू किया। ये सभी युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियां दिल्ली की रहने वाली है और यहां पर काम के लिए आती थी। वहीं पकड़े गए युवकों में दो युवक सोनीपत, एक दिल्ली और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
