पंचकूला : पंचकूला में घग्गर पार बसे सेक्टरवासियो का प्रतिनिधित्व करने आये पूर्व डिप्टी सी एम् चंद्र मोहन बिश्नोई लोगो से मिलने आये थे। उन्होंने डम्पिंग ग्राउंड व एनहांसमेंट की समस्याओं से अवगत किया। शहर पार बसे अनिल पगोत्रा ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी ने कहा की सरकार ने 25 अगस्त तक समस्या का हल नहीं किया तो आमरण अनशन शुरू कर देंगे। चंद्र मोहन ने आश्वासन दिया की जल्द समस्याओ का मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान करवाएंगे। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी और केसरिया भारत के राष्ट्रीय उप अध्यक्ष अमन भासीन, मोंटी मलोर एस के कपूर शामिल रहे। डम्पिंग ग्राउंड का मामला प्रदेश के पूर्व डिप्टी सी एम् चंद्र मोहन के पास पहुंच गया है उन्होंने इस मामले को लेकर सी एम् मनोहर लाल से मुलाकात के लिए समय माँगा है वही लोगो ने कहा की अगर समस्या का समाधान न हुआ तो वह २५ अगस्त को भूख हड़ताल पर बैठेंगे इसके आलावा उन्होंने चंद्र मोहन के सामने एनहांसमेंट का भी मुद्दा उठाया घग्गर पार बसे अनिल पंगोत्रा ने चंद्र मोहन बिश्नोई को बताया की डम्पिंग ग्राउंड की समस्या से लोगो का जीना दुशवार हो गया है वह इस मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे इस पर पूर्व डिप्टी सी एम् ने अनिल पंगोत्रा ने इस तरह का कोई भी कदम उठाने से मना किया और तत्काल मुख्यमंत्री आवास पर फ़ोन मिलाकर मुलाकात का समय लिया
