नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में जहां एक ओर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के ठीक होने वाला आंकड़ा 90 फीसद के पार पहुंच गया है, वहीं मंगलवार को एक बुरी खबर आई। कोरोना संक्रमित दिल्ली पुलिस के पीसीआर में कार्यरत इंस्पेक्टर संजय शर्मा मंगलवार सुबह निधन हो गया। 1997 बैच के इंस्पेक्टर संजय शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित थे और वसंत कुंज स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही उनको कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद उनका इलाज करवाया जा रहा था। मंगलवार सुबह 7:45 मिनट पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
- दिल्ली में सोमवार को 24 घंटे में संक्रमण 5.25 फीसद और स्वस्थ होने की दर 90.17 फीसद रही, जबकि एक दिन पहले दर यह क्रमश: 6.08 फीसद और 90.15 फीसद थी। इस दौरान कोरोना संक्रमण के 787 नए मामले सामने आए। इस तरह से कुल मामले 1,53,367 हो गए हैं। इनमें से 1,38,301 स्वस्थ हो चुके हैं।
- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल 10,852 संक्रमण के सक्रिय मामले हैं। अब तक इस महामारी से 4,214 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले एक दिन में 18 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
- कोरोना की जांच का कुल आंकड़ा 13,17,108 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 14,988 सैंपल की जांच हुई। इसमें 10,882 सैंपल की रैपिड एंटीजन किट और 4,106 सैंपल की आरटीपीसीआर से जांच की गई। इसमें 5.25 फीसद सैंपल पॉजिटिव मिले।
- अस्पतालों में भर्ती हैं साढ़े तीन हजार मरीज विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कुल 3,566 मरीज भर्ती हैं।
- अस्पतालों में कोरोना के 14,117 बेड उपलब्ध हैं। इनमें 10,551 बेड खाली हैं। 5,552 मरीज घर में क्वारंटाइन में हैं। वहीं अन्य मरीज कोविड केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं। आठ कंटेनमेंट जोन बढ़े कोरोना संक्रमण पर लगाम में महत्वपूर्ण माने जा रहे कंटेनमेंट जोन को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर है।
