करनाल के नामी स्कूल के संचालक और तहसीलदार पर एक महिला टीचर ने गैंगरेप करने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित टीचर को ही गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप है कि उसने झूठा केस बताकर 7 लाख रुपये मांगे।
जानकारी मुताबिक, कुछ दिन पहले महिला टीचर ने स्कूल संचालक अजय भाटिया और तहसीलदार राजबख्श पर रेप के आरोप लगाए थे। महिला टीचर स्कूल में काम करती थी।
अब ये केस बिल्कुल पलट गया है। कल पुलिस ने महिला टीचर और उसके पति को सात लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने 15 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से 7 लाख रुपये लेते हुए सेक्टर 12 से गिरफ्तार की गई।
बता दें कि हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते इसमें एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में पीड़िता ने स्कूल संचालक पर परेशान करने और अलग से ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
अब देर रात महिला और उसके पति को सात लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा जबकि महिला का पति भी एक सरकारी नौकरी पर है इस पूरे मामले में आज तक पुलिस ने कोई भी किसी तरह का अपना वर्जन नहीं दिया ।
पुलिस का मामले में कहन है कि अब यही महिला 7 लाख रूपये नकदी लेते रंगे हाथों पकड़ी गई है। मामले को हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के लिए करनाल के सेक्टर-12 में जाल बिछाया था। बताया जा रहा है कि महिला ने 15 लाख की डिमांड की थी। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और कल उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
