Haryana में Weekend Lockdown के तहत शनिवार-रविवार को ठेके खुले रहेंगे। आबाकारी विभाग ने इसके चलते आदेश भी जारी किए हैं। दरअसल, शराब के ठेकों को खोलने को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई थी। क्योंकि कोरोना काल के चलते प्रदेश में वीकैंड लॉकडाउन लगा है, विपक्ष ने इसे मुद्दा उठाया और शराब के ठेकों के खुले होने को लेकर सरकार से सवाल भी किए। लेकिन अब आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है और आदेश भी जारी कर दिए हैं कि हरियाणा में शनिवार और रविवार को भी ठेके खुले ही रहेंगे।

