पानीपत : पानीपत में स्वास्थय विभाग की टीम ने गैर कानूनी तरिके से लिंग जांच और एमटीपी किट बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आसान कला गांव में स्वास्थ्य विभाग ने झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमटीपी किट के साथ 700 रूपये बरामद किये। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में क्लिनिक सील कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया।
डिप्टी सीएमओ डॉ सुधीर बत्रा ने बताया कि शिकायत मिली थी की आसन कला गांव में महमूद नामक आदमी एमटीपी किट बेचता हैं। जिसके बाद विभाग ने टीम बनाकर नकली ग्राहक महमूद के पास भेजा और उसके बाद महमूद को एमटीपी किट के साथ पकड़ लिया। हैरानी वाली बात है कि महमूद के पास कोई डॉक्टर की डिग्री नहीं है। 12वीं पास है। डिप्टी सीएमओ ने कहा की आई एम ए एक्ट 52 व 53 एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र ने कहा कि उपायुक्त के द्वारा टीम बनाई गई थी। हमें शिकायत मिली थी की आसन कला गांव में महमूद नामक एमटीपी बेचता हैं मोके पर आकर रेड की और वह किट बेचता हुआ मिला हैं। हमने डॉ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिख दिया हैं।
चौकी इंचार्ज धर्मवीर ने कहा कि हमें सुचना मिली थी की यह किट बेचता हैं मोके पर आकर क्लिनिक बंद कर दिया हैं और क्लिनिक सील करेंगे। इंचार्ज ने बताया की डॉ को गिरफ्तार कर लिया हैं।
