Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जरूर पढ़िये-Haryana Police की Whatsapp Users के लिए एडवाइजरी जारी

जरूर पढ़िये-Haryana Police की Whatsapp Users के लिए एडवाइजरी जारी

faridabadnews24By faridabadnews24August 29, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा : हरियाणा पुलिस ने Whatsapp Users को एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें Whatsapp अकाउंट हैक करने के लिए जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले साइबर क्राइम के एक नए चलन के बारे में सचेत किया है। वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए यूजर्स उनके फोन पर आए किसी भी वेरिफिकेशन कोड वाले मैसेज का रिप्लाई न करें।

साइबर जालसाजों के फर्जी मैसेज से सावधान रहने की सलाह देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां बताया कि कोविड-19 की स्थिति के बाद काफी संख्या में आनॅलाइन गतिविधियों का चलन बढ़ने से साइबर अपराधी लोगों और संगठनों को ठगने के लिए नए तरीकों का सहारा ले रहे हैं। इस नए तरह के साइबर क्राइम में जालसाज भोले-भाले लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लेते हैं और इसका इस्तेमाल उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए करते हैं।

हैकिंग के तरीके के बारे में बताते हुए विर्क ने कहा कि पहले हैकर एक फर्जी खाता बनाकर व्हाट्सएप तकनीकी टीम को प्रदर्शित करते हुए ‘ऑफिशियल व्हाट्सएप लोगो’ को डिस्पले पिक्चर के रूप में लगाते हैं। उसके बाद टारगेट को मैसेज भेजकर अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए छह अंकों का वैरिफिकेशन कोड सांझा करने को कहते हैं।

व्हाट्सएप तकनीकी टीम से प्रतीत होता मैसेज आने पर पीडि़त झांसे में आकर वैरिफिकेशन पिन शेयर करता है। तत्पश्चात लॉगइन के बाद अकाउंट हैकर की कंट्रोल में आ जाता है और वह किसी को मैसेज भी भेज सकता है। हैकर्स दोस्तों और परिवार के लोगों से धोखाधड़ी वाले संदेश भेज कर पैसे, पिन, ओटीपी आदि की मांग करते हैं।

विर्क ने एहतियाती उपायों पर प्रकाश डालते हुए यूज़र्स से कहा कि वे वैरिफिकेशन कोड को किसी के साथ शेयर न करें। उन्होंने सोशल मीडिया अकांउटस के लिए ‘टू-स्टैप वैरिफिकेशन’ अपनाने का भी सुझाव दिया। इससे उनके आकंउटस सेफ होंगे भले ही हैकर्स की वैरिफिकेशन कोड तक पहुंच हो, क्योंकि अकांउट में सफलतापूर्वक लॉग इन करने के लिए एक पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

साथ ही पिन या ओटीपी मांगने वाले मैसेजों पर कभी प्रतिक्रिया न करें क्योंकि सोशल मीडिया ऐपलीकेशन कभी भी ऐसी जानकारी के लिए कॉल या मैसेज नहीं करता है। इसके अतिरिक्त, यूज़र्स यदि किसी के साथ छह अंकों का वैरिफिकेशन पिन सांझा करते हैं, तो अपने व्हाट्सएप अकांउट को तुरंत रि-वैरिफाई करे।

Do read: Advisory issued for Whatsapp Users of Haryana Police faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.