Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वर्ल्ड रोज डे फार कैंसर पेशेंटस – साहस और जीवटता से कैंसर को हराएं।

वर्ल्ड रोज डे फार कैंसर पेशेंटस – साहस और जीवटता से कैंसर को हराएं।

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विश्व रोज डे फार कैंसर पेशेंटस के अवसर पर सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस द्वारा “साहस और जीवटता से कैंसर को हराएं” ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य, ब्रिगेड एवम् जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका पता चलते ही परिवार के हर परिवार को बहुत साहस एवम् हिम्मत की आवश्यकता होती है। यदि आप के आसपास किसी को कैंसर होता है तो उनको आपके साथ, पॉजिटिविटी और केयर की आवश्यकता होती है। कैंसर पेशंट्स की केयर के साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बदल जाती हैं। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि वर्ल्ड रोज डे कैंसर पीड़ितों को गुलाब का फूल देकर उन्हें इस बीमारी से लड़ने और जिंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। कैंसर जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत है। सकारात्मकता, आशा और जीवटता से बहुत से व्यक्ति कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में सफल रहते हैं। रोज डे कनाडा की बारह वर्षीय बालिका मेलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है।

 

 

मेलिंडा रोज ब्लड कैंसर के एस्किन ट्यूमर से ग्रसित थी। रोग कि पहचान होने के बाद डॉक्टर ने कहा था कि वह केवल दो सप्ताह ही जीवित रह सकती हैं, इस के पश्चात रोज ने कैंसर को हराने की आशा नहीं छोड़ी और कैंसर पीड़ित लोगों के जीवन को प्रेरित किया। उसने आशा व सकारात्मकता फैलाकर अपने जीवन के प्रत्येक दिन को सार्थक बनाया। वहीं वह अपनी सकारात्मक सोच के कारण छह महीनों तक जीवित भी रही। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि इस प्रकार इस दिन की कैंसर खिलाफ जागरूकता के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई और साथ ही वर्ल्ड रोज -डे की शुरुआत हुई। कैंसर पेशंट्स के लिए पॉजिटिव रहना बहुत जरूरी है और अगर आप उनकी केयर कर रहे हैं तो आपका पॉजिटिव रहना भी जरूरी है। आपको सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान रखना होगा कि कैंसर पीड़ित कई तरह के इमोशंस से गुजरते हैं। वे कभी चिड़चिड़ाते हैं, कभी खुश रहते हैं तो कभी दवाएं खा-खाकर निराश भी हो जाते हैं। उनसे हमेशा पॉजिटिव रहने के लिए जोर न डालें। उन्हें जैसा फील हो रहा है उसे सुनें और हर समय उनको साथ होने की फीलिंग करवाएं। फूल चिंता और कोमलता का प्रतीक है, जो कैंसर के रोगियों को बीमारी से लड़ने की आशा और शक्ति देता है। कैंसर के प्रति पॉजिटिव सोच के लिए प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, प्राध्यापिका जसनीत कौर तथा अनु शर्मा ने छात्रा शिवानी, ताबिंदा तथा गुलबहार की पोस्टर के माध्यम से संवेदना व्यक्त करने के लिए सराहना की।
Like

 

Comment
Share
Faridabad News faridabadnews24 World Rose Day for Cancer Patients - Defeat cancer with courage and vitality.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.