Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत बंद : सेना का काफिला चीन सीमा पर जा रहा जाम में फंसा, किसान नेता को पड़ा दिल का दौरा

भारत बंद : सेना का काफिला चीन सीमा पर जा रहा जाम में फंसा, किसान नेता को पड़ा दिल का दौरा

faridabadnews24By faridabadnews24September 26, 2020No Comments2 Mins Read

भारत बंद का असर अंबाला में व्यापक रूप से देखने को मिला। चीन बॉर्डर की तरफ जा रहा सेना के जवानों का काफिला शंभू बॉर्डर पर करीब आधा घंटा फंसा रहा।  स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों की गुहार के बाद आखिर में गलत दिशा की तरफ से काफिले को रवाना किया गया। सुबह करीब 9 बजे से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सड़कों पर उतरे किसानों ने करीब सात घंटे तक जगह-जगह सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। जबकि शंभू और सद्दोपुर बॉर्डर सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहा।


इसी कारण अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला- अमृतसर नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद रहा। उधर शाहाबाद-साहा हाईवे पर भी किसानों ने जाम लगा दिया। जबकि नारायणगढ़ में शुगर मिल के पास किसानों ने 6 घंटे जाम लगाए रखा। वहीं, छावनी और शहर के बाजारों से सैकड़ों की संख्या में किसानों ने रोष मार्च निकालकर दुकानदारों से अपील कर दुकानों को भी बंद करवाया। हालांकि इस बीच कई जगह किसानों द्वारा जबरन दुकानें बंद करवाने के मामले भी सामने आए।

उधर, जाम की स्थिति बनने पर अंबाला छावनी के बाजारों में रोष मार्च के दौरान पंजोखरा गांव के किसान प्रधान भूपिंद्र सिंह को हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ने पर छावनी के नागरिक अस्पताल से रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ शंभू बॉर्डर पर पंजाब की तरफ से आए किसानों का 12 गायकों ने समर्थन किया और बार्डर पर ही गीत सुनाकर प्रदर्शनकारियों का साथ देते हुए समा बांधा।

Faridabad News faridabadnews24 farmer leader suffered heart attack India closed: Army convoy caught in jam on China border
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.