Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधानसभा सत्र में लाया जाएगा विधेयक, ‘पंजाब’ शब्द, प्रदेश के 163 कानूनों से हटाया जाएगा

विधानसभा सत्र में लाया जाएगा विधेयक, ‘पंजाब’ शब्द, प्रदेश के 163 कानूनों से हटाया जाएगा

faridabadnews24By faridabadnews24February 14, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश के सभी कानून ‘हरियाणवी’ हो जाएंगे। इस सत्र में सरकार ऐसा विधेयक पास करवाने जा रही है, जिससे 163 कानूनों के नाम से ‘पंजाब’ शब्द हटा कर उसकी जगह पर ‘हरियाणा’ कर दिया जाएगा। हरियाणा के अधिनियमों से पंजाब का नाम हटाने के उद्देश्य से गठित कमेटी ने अपनी सिफारिशें पेश कर दी हैं। इन सिफारिशों को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा सचिवालय में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन, विधानसभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल और कानून एवं विधि विभाग की लीगल रिमेम्ब्रेन्सर बिमलेश तंवर के साथ बैठक की है। बैठक में दोनों अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया है कि इस मामले में गठित समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव के सामने पेश कर चुके है। इसके बाद यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने पेश की गई।

अधिकारियों के मुताबिक इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री अपनी मंजूरी दे चुके हैं, जिसके बाद विधेयक का मसौदा तैयार करने का रास्ता साफ हो गया है। अब प्रदेश सरकार का संसदीय कार्य विभाग इस रिपोर्ट के आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार करेगा। विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक हरियाणा के कानूनों के शीर्षकों से ‘पंजाब’ शब्द हटाने के लिए विधेयक 5 मार्च से शुरू हो रहे विधान सभा के बजट सत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है। इस विधेयक के पास होने से करीब 163 कानूनों से पंजाब का नाम हट जाएगा। ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया है कि इस मामले में गठित कमेटी की सिफारिशें सकारात्मक हैं और इससे विधेयकों के नाम हरियाणा के नाम पर करने का रास्ता साफ हो गया है।

आपको बता दें कि साल 1966 में पंजाब से अलग होकर हरियाणा का गठन किया गया था। उस समय पंजाब में जिन अधिनियमों का अस्तित्व था, वे उसी रूप में हरियाणा में लागू कर दिए गए थे। व्यवस्था यह बनी थी कि 1968 में हरियाणा अपनी जरूरतों के मुताबिक इनमें आवश्यक संशोधन कर सकेगा। अनावश्यक कानूनों को हटाने का अधिकार भी प्रदेश की विधानसभा को मिला। हरियाणा को विरासत में जो कानून मिले थे, वे सभी पंजाब के नाम पर थे और गत 54 वर्षों से हरियाणा की शासन व्यवस्था इन्हीं कानूनों के आधार पर चल रही है। वहीं अब 5 मार्च से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में प्रदेश सरकार ऐसा विधेयक पास करवाने जा रही है, जिससे 163 कानूनों के नाम से ‘पंजाब’ शब्द हटाकर ‘हरियाणा’ जोड़ दिया जाएगा।

 

faridabadnews faridabadnews24 The bill to be brought in the assembly session the word 'Punjab' will be removed from the 163 laws of the state
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.