फरीदाबाद : उड़ान सेवा ट्रस्ट द्वारा संस्थापक उषा रानी के संचालन में सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद(निःशुल्क)पिछले 2 महीने से फरीदाबाद के बल्लबगढ़ में 3125/सेक्टर-3 में चलाया जा रहा है।जिसमे बच्चो को फ्री में सिखाया जाता है।आज दिनांक3 मार्च2021को इस प्रशिक्षण केंद्र की उड़ान सेवा ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष नीलम गुप्ता और जिला महासचिव मीनाक्षी भारद्वाज व उड़ान सेवा ट्रस्ट की सदस्य तारा भी मौजूद रही। इन सबने मिलकर सीखने वाले बच्चो का प्रियंका,महक, ज्योति,पूजा,रेखा,अंजलि,ईशु,रिद्धी, बबिता, अंजलि नागर,नंदिनी,व अन्य बच्चो का हौंसला बढ़ायाऔर बच्चो की अध्यापिका गीता जी भी मौजूद रही।उषा रानी जी ने कहा कि बच्चों में सीखने का जोष है और नियमित रूप से सीखने आते है। इस निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र के लिए सबने उषा रानी जी का धन्यवाद किया और कहा कि इससे बच्चे आत्मनिर्भर हो सकते हैं।और हम सबको मिलकर बच्चो के उत्साह को बढ़ाना चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
