सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी है। आज बुधवार को फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें कि सोने और चांदी के रेट पिछले हफ्ते से लगातार गिर रहे हैं। 3 मार्च को 24 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 45412 रु पर आ गए हैं। वहीं 22 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 41597 रु रह गए। मालूम हो कि 22 कैरेट वाला सोना ही ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होता है। आगे जानिए क्यों गिर रहे है सोने के दाम।
जो लोग सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये काफी अच्छा मौका है। केवल फरवरी में ही सोने की कीमतों में 3000 रु की गिरावट आई है। 22 कैरेट वाले सोने का 42000 रु के नीचे आना काफी राहत की खबर है। इस महीने में चांदी 2252 रु तक सस्ती हुई है। इसी तरह 23 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 45230 रु रह गयी है।
बात 18 कैरेट वाले सोने की करें तो इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 34059 रु रह गयी है। उधर एमसीएक्स पर सोना 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी हैं। अहम बात ये है कि सोने की कीमतों में पिछले 6 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। सोने वायदा (अप्रैल) की कीमत भी 388 रु कम हुई है। सोने वायदा (अप्रैल) की कीमत 45160 रु रह गयी है।
जानिए जून वायदा के दाम
सोना वायदा (जून) की कीमत भी 399 रु घटी है। इससे सोने के वायदे (जून) की कीमत प्रति 10 ग्राम 45350 रु पर आ गयी है। सोने में चौतरफा गिरावट जारी है। मगर जानकार कहते हैं कि ये ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। फिलहाल गिरावट की बड़ी वजह डॉलर का मजबूत होना है। रुपये के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से सोने की वैल्यू गिर रही है।
रिकॉर्ड स्तर से काफी सस्ता हुआ सोना
आपको याद होगा कि कोरोना काल में सोने के रेट लगातार बढ़ रहे थे। इससे अगस्त में सोने का रेट इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर (प्रति 10 ग्राम 57008 रु) पर पहुंच गए थे। अब अपने रिकॉर्ड हाई रेट से सोना 11848 रु से अधिक सस्ता हो चुका है। तब से 3 मार्च तक सोना 11838 रु सस्ता हुआ है।

