हरियाणा के नुंह जिले के दोहा तोड़िया क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी ने दो महिलाओं को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद बॉस की दो महिलाओं व एक बच्ची को पुलिस की गाडी ने टक्कर मारी, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और बच्ची की हालत गंभीर है।
सड़क दुर्घटना से गुस्साए मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और जाम लगा दिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए कुछ ग्रामीणों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को भीड़ से ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। ढाई-तीन घंटे बाद काफी पुलिस पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकालने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इससे पहले मंगलवार शाम को भी तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को माहोली गांव के समीप कुचल दिया था। बुधवार को मोहम्मदबास गांव की रजनी पुत्री खेमचन्द, हंसवती पत्नी कन्हैया लाल अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी रिश्तेदारी में नोगांवा जा रही थी। जब उनकी मोटरसाइकिल दिल्ली-अलवर मार्ग पर दोहा मोड़ पर पहुंची तो उनको ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने कुचल दिया, इसमें दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार व एक अन्य बच्ची गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना है।
