Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 24 घंटे चलने वाला लंगर भी नहीं बढ़ा पा रहा प्रदर्शनकारियों की संख्या, किसान संगठनों की चिंता बढ़ाने वाली खबर

24 घंटे चलने वाला लंगर भी नहीं बढ़ा पा रहा प्रदर्शनकारियों की संख्या, किसान संगठनों की चिंता बढ़ाने वाली खबर

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2021No Comments3 Mins Read

तीनों कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसानों का धरना-प्रदर्शन 100 दिन से भी अधिक समय से जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारियों की घटती संख्या ने संयुक्त किसान मोर्चा की भी चिंता बढ़ा दी है। सिंघु, टीकरी, शाजहांपुर के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान प्रदर्शनकारियों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। वहीं,  सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की घटती संख्या से परेशान आंदोलनकारियों के नेताओं ने लंगरों की संख्या बढ़ा दी है। पहले जहां एक लंगर ही लगता था, वहीं अब दिल्ली की सीमा में लगाए गए पंडाल के करीब 50 मीटर के दायरे में चार लंगर चल रहे हैं। इनमें दो लंगर तो पंडाल से करीब 10 मीटर की दूरी पर हैं। इनमें चाय-काफी, किशमिश, बादाम, पूड़ी-सब्जी, घी-शक्कर, जलेबी, दूध, बर्गर, पिज्जा आदि की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही वाटर प्रूफ टेंट में एसी, मुलायम गद्दे, प्रोटीन के डिब्बों के साथ जिम से लेकर मसाज तक की सुविधा कृषि कानून विरोधियों के लिए उपलब्ध हैं। पंडाल (धरना स्थल) में ही चाय, पानी, जूस आदि मुहैया करवा दिया जाता है ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी धरना स्थल से न उठे और भीड़ नजर आती रहे।

मिलता है गुप्त दान

सूत्रों के अनुसार, लंगरों पर काफी गुप्त दान भी दिया जा रहा है। अनजान लोग बीस से पच्चीस हजार रुपये तक लंगर स्थल पर गुप्त दान भी करते हैं। जब कोई व्यक्ति पैसे लेने से मना करता है तो उसको पैसे न देकर उसके लिए राशन रखवा दिया जाता है। राजमा, चावल बकायदा गाड़ी में लोड करवाकर लंगर स्थल पर पहुंचा दिए जाते हैं।

24 घंटे चलते हैं लंगर

कुंडली बॉर्डर पर कई लंगर तो ऐसे हैं जो 24 घंटे चलते रहते हैं। यहां पर खाने के साथ-साथ दूध, चाय, बिस्किट आदि 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा रोज काफी लोग ऐसे भी यहां पहुंचते हैं जो प्रदर्शनकारियों को आइसक्रीम, ठंडा दूध, ठंडी खीर आदि बांट कर चले जाते हैं।

एसी और फ्रिज का भी इंतजाम

राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर 96 दिन से धरने पर बैठे कृषि कानून विरोधियों को वीआइपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। यहां पर एसी, पंखे, फ्रिज आदि की सुविधा देकर प्रदर्शनकारियों के लिए ऐसे टेंट बनाए जा रहे हैं, जैसे काफी लोगों के घर भी नहीं होते। लोग पंजाब से आकर 10 से 15 दिन छुट्टियां मनाते हैं, क्योंकि न तो उनका यहां रहने का पैसा लग रहा है और न ही खाने का।

faridabadnews faridabadnews24 the news raising the concern of the farmers organizations The number of protesters is not able to increase the 24-hour anchor
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.