फरीदाबाद : संजय कालोनी 33 फुट रोड मार्किट का चुनाव हुआ जिसमें सर्व् सम्मति से ज्ञानेंद्र भारद्वाज को प्रधान ठाकुर अन्कपाल को उप प्रधान ओमबीर तोमर को महासचिव नीरज जैन को कोषाध्यक्ष चूना गया नव नियुक्त प्रधान ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने सभी सदस्यो का धन्यवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह उनकी आशाओ पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया है वे उसकी पूरी मर्यादा रखेंगे और सभी पदाधिकारियो को सहमति से फैसला लेंगे उन्होंने कहा कि 33 फुट रोड मार्किट सबसे सूंदर सुन्दर बने और उसमें आने वाले ग्राहको को कोई परेशानी न हो इसके लिए वे ठोस कदम उठाएंगे इस अवसर पर योगराज ठाकुर पालीराम रावत, डा: अमित, गलराज सिंह, अशोक गौतम, गुरप्रीत सिंह, रौनक लाला, राम अवतार अग्रवाल, राजपाल अग्रवाल, प्रेम सिंह, चरणजीत सिंह सहित कई दुकानदार मौजुद थे।

