Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्यों काटे जा रहे जंगल, भारत में किए जा रहे जंगल साफ

क्यों काटे जा रहे जंगल, भारत में किए जा रहे जंगल साफ

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2021No Comments3 Mins Read

[रिपोर्टर प्रमिला] वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के मौके पर तीन मार्च को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जंगलों को बचाने का संदेश दिया क्योंकि ये जंगल ही 80 फीसद जानवरों का घर हैं। ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के एक अनुमान के मुताबिक, 2019 में 5.4 मिलियन हेक्टेयर जंगल कम हो गए। नई शताब्दी में हर साल दुनिया में 5 मिलियन हेक्टेयर जंगल कट जा रहे हैं। अगर हमें जंगलों की कटाई रोकनी है तो हमें यह जानना होगा कि कहां कितने जंगल कट रहे हैं और क्यों कट रहे हैं? द ग्लोबल एनवायरमेंट चेंज में शोधकर्ता फ्लोरेंस पेंड्रिल और उनके सहयोगियों के एक शोध में इन्हीं दो सवालों पर फोकस किया गया है। यह शोध 2005 से 2013 के बीच के आंकड़ों पर आधारित है। पर ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के आंकड़ों से आज भी यही परिणाम मिल रहा है। नए आंकड़े सैटेलाइट डाटा पर आधारित हैं।

हर साल जितने जंगल कटते हैं, उनमें से ज्यादातर (95 फीसद) कटिबंधों वाले जंगल हैं। वहीं, इनमें से आधे जंगल ब्राजील और इंडोनेशिया में साफ हो रहे हैं। ब्राजील में हर साल 1.7 मिलियन हेक्टेयर वनों की कटाई होती है। पेड़ों की कटाई में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 14 फीसद है। यानी हर साल इंडोनेशिया और ब्राजील में ही 47 फीसद वनोन्मूलन हो रहा है। 2019 में यह आंकड़ा 52 फीसद के करीब पहुंच गया है। अफ्रीका महाद्वीप को देखें तो कृषि भूमि के विस्तार के चलते वनोन्मूलन में इसकी हिस्सेदारी 17.5 फीसद है। वहीं, भारत में हर साल 1.41 फीसद (73,018 हेक्टेयर) जंगल साफ हो जाते हैं।

जंगलों की कटाई के बड़े कारण- बीफ, सोया और पॉम ऑयल

आवर वर्ल्ड इन डाटा में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल जंगलों की एक-तिहाई कटाई कृषि के चलते होती है। दुनिया की बढ़ती आबादी के लिए अधिक खाद्यान की जरूरत के चलते ये जंगल कटकर खेतों में तब्दील हो जा रहे हैं। पर जंगल कटने का सबसे बड़ा कारण बीफ का उत्पादन है। 41 फीसद जंगल इसी के चलते कटते हैं। यानी करीब 2.1 मिलियन हेक्टेयर हर साल। यह नीदरलैंड के कुल आकार का आधा है। वहीं, ऑयल सीड और सोयाबीन उत्पादन से 18 फीसद कटाई होती है। इस तरह बीफ और ऑयल सीड के चलते करीब 60 फीसद पेड़ साफ हो जाते हैं। पेपर और लकड़ी संबंधी उद्योगों के चलते 13 फीसद जंगल से हम हाथ धो देते हैं।

पेड़ों की कटाई के अन्य कारक

-अनाज (चावल को छोड़कर)-9.6 फीसद

-सब्जी और फल-7.3 फीसद

-चावल-5.6 प्रतिशत

-दूसरी फसलें-3.6 फीसद

-चीनी-1.1 फीसद

-प्लांट बेस फाइबर-.5 फीसद

कितने जंगल अब तक कट गए

10 हजार साल पहले दुनिया की रहने योग्य कुल जमीन के 57 फीसद पर जंगल थे

6 अरब हेक्टेयर जमीन पर जंगल मौजूद थे

4 अरब हेक्टेयर जमीन पर जंगल बचे हैं

यानी हमने एक तिहाई जंगल खो दिए हैं जो अमेरिका के आकार का दोगुना है

faridabadnews faridabadnews24 the forests are being cleaned in India Why the forests are being cut
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.