Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छात्रा को किया जाएगा सम्मानित, Rakesh Tikait से तीखे सवाल पूछने वाली

छात्रा को किया जाएगा सम्मानित, Rakesh Tikait से तीखे सवाल पूछने वाली

faridabadnews24By faridabadnews24March 7, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली के बादली के ढांसा बार्डर के मंच पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रवक्ता राकेश टिकैत से तीखे सवाल पूछने वाली छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने शनिवार को बताया कि सात मार्च को निलौठी गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। रमेश दलाल ने कहा कि राकेश टिकैत से एक बेटी ने सवाल पूछ लिए, लेकिन टिकैत कोई जवाब नहीं दे सके। छात्रा से माइक छीन लिया गया। वह बेटी निलौठी में आए और इस मंच के माध्यम से चाहे हजार सवाल पूछे, उनका जवाब दिया जाएगा। आखिर युवाओं की बात नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे।

बेटी की आवाज को दबाना गलत

रमेश दलाल ने कहा कि राकेश टिकैत द्वारा बेटी की आवाज को दबाना गलत था। उसकी आवाज को दबाना नहीं चाहिए था बल्कि बोलने का मौका देना चाहिए था। संविधान सत्याग्रह आंदोलन को लेकर दलाल ने कहा कि जमीन का उचित मुआवजा लेकर ही रहेंगे।  बता दें कि हरियाणा की छात्रा से माइक छीनने की घटना का निलौठी में चल रहे धरने में विरोध किया गया है। दरअसल,भूमि अधिग्रहण के मसले पर निलौठी में पांच राज्यों के किसानों का संविधान सत्याग्रह आंदोलन के तहत 51 दिन से धरना चल रहा है। इस धरने में शामिल लोगों ने एक सुर में राकेश टिकैत की कड़ी निंदा की और छात्रा को सम्मानित करने का फैसला है। फिलहाल छात्रा या उसके परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पायी है। 

क्या है पूरा मामला

शुक्रवार को राकेश टिकैत ढांसा बार्डर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान हरियाणा से आई एक छात्रा मंच पर गई और कुछ बोलने की इच्छा जाहिर की। मंच पर मौजूद लोगों ने छात्रा को माइक दे दिया। छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछा कि अगर प्रदर्शनकारी और सरकार अपने रुख पर अड़े रहे तो यह धरना प्रदर्शन कहां तक जाएगा आखिर यह खत्म कब होगा। आखिर समस्या का हल कैसे निकलेगा। छात्रा के सवालों का जवाब टिकैत नहीं दे पाए। मंच पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रा से माइक छीन लिए और उसका नाम, पता पूछने लगे। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

faridabadnews faridabadnews24 Student will be honored who asks sharp questions to Rakesh Tikait
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.