फरीदाबाद : आज आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी और प्रवासी नेता संतोष यादव ने पूरी टीम के साथ अनशनकारी बाबा रामकेवल को प्याली हार्डवेयर सड़क निर्माण के लिए समर्थन दिया।बाबा रामकेवल पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण के लिए प्याली चौक पर धरने पर बैठे हैं,और साशन प्रसाशन को आम जनता का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है।इस मौके संतोष यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से प्याली हार्डवेयर सड़क टूटी फूटी है जिस कारण कई युवा अपनी जान दुर्घटनाग्रस्त के कारण गंवा चुके हैं लेकिन भाजपा कांग्रेस के विधायक को जनता का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि जनहित के सभी कार्य मे साशन प्रसाशन विफल है और भ्रस्टाचार में लिप्त है,छोटे छोटे कार्य के लिए समाजसेवियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ता है।

संतोष यादव ने इस मौके पर बाबा को समर्थन देते हुए कहा कि ये लड़ाई आखरी दम तक लड़ेंगे और जल्दी ही अगर सड़क निर्माण का कार्य चालू नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।इस मौके पर अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि जब तक सरकार सड़क निर्माण का कार्य चालू नहीं करेगी तब मैं धरने पर बैठा रहूँगा।बाबा ने पहले भी बड़े बड़े आंदोलन करके सरकार को नाको चने चबवाएँ हैं और इस समय आये दिन समाजसेवियों के समर्थन के कारण बाबा का धरना रफ्तार पकड़ रहा है।इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी सचिन तंवर, आप नेता भीम यादव,वरिष्ठ समाजसेवी रघुवर दयाल,मनोज कुशवाह,हरिदत्त शर्मा,राणा यादव, अंजू झा,इंदिरा देवी,मनोहर लाल,यशवंत मौर्य,अरविंद,हेमंत आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
