हरियाणा ; केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 07-03-2021 रविवार को महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कोहिनूर टावर 3rd फ्लोर पर किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली व संघर्ष करने वाली छात्राओं व महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पना तिवारी (महिला बाल विकास अधिकारी), कार्यक्रम अध्यक्ष साध्वी उषा शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि कथावाचक श्री कृष्ण प्रिया सौम्या भारती, जिला अध्यक्ष हर्षा बनोदे, जिला प्रभारी विनय यदुवंशी जी की गरिमामयी उपस्थित में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में संचालन मनोज पांडे द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कंचना बारस्कर ने स्वरचित कविता गायन किया । कार्यक्रम में दिव्या तिवारी ने भी काव्यपाठ किया कार्यक्रम में सभी महिलाओं का शॉल -श्री फल से स्वागत किया गया । कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी l

