हरियाणा : केसरिया भारत व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच मध्यप्रदेश शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष और केसरिया भारत की संगठन सचिव श्रीमती विवेक पांडे जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “समय सारथी है, राह दिखाएगा पर जीवन के संग्राम में अस्त्र तुम्हें, स्वयं ही उठाने होंगे। “छिंदवाड़ा से पधारी कर्मठ कर्तव्य परायण और जुझारू व्यक्तित्व की धनी श्रीमती अलका शुक्ला जी ने महिलाओं को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की समझाइश दी।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ मंगला पर आकर ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों संगठनों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला चिकित्सकों ने कहा कि कोरोनाकाल में हम सब यंत्रवत अपने घर परिवार समाज से दूर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे इतने समय के बाद एक भव्य कार्यक्रम में आकर सभी को साथ में सम्मिलित होना बहुत अच्छा लगा। श्रीमती मीरा बुधौलिया और श्रीमती नंदिता चौबे दोनों ने मिलकर बहुत ही पुरजोर तरीके से कार्यक्रम का संचालन करते हुए समा बांध दिया।केसरिया भारत की अध्यक्ष श्रीमती सुनंदा भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि” महिलाएं तो है ही सशक्त यह तो बस दुनिया का नजरिया बदलने की पहल है।”दोनों संगठन की संरक्षक मितभाषी श्रीमती सरला पांडे जी ने समस्त नारी शक्ति को शुभकामना दी।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा दुबे जी ने समस्त सदस्यों को एकजुट होकर आगे और सामाजिक कार्यों को करने की प्रतिबद्धता बताएं। सचिव श्रीमती ज्योति तिवारी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। श्रीमती अंबिका शर्मा जी चेयर पर्सन व संस्थापक राष्ट्रीय महिला जागृति मंच केसरिया भारत को तहे दिल से आभार देते हुए कहा कि अंबिका जी ने समस्त नारी शक्ति को एक मंच देकर बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया है नारी सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या ,बेटी पढ़ाओ , विविध जागृति कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित कर महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व को तराश रही है ।सभी महिला चिकित्सकों को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए उनका आभार माना विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष और सदस्यों को भी सचिव ज्योति तिवारी ने एक सफल कार्यक्रम की बधाई दी
