Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास

पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद  : महज 10 माह की उम्र में सिमरन पर कुदरत का ऐसा कहर बनकर उस पर टूटा कि उसे जीवनभर के लिए दिव्यांग बना दिया। समय के साथ संघर्ष करतेे हुए सिमरन जीवन जीने का प्रयास करती रही, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपने सपने के हौंसलों को उड़ान दी और 12 साल की उम्र में पैरालंपिक नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुई। हाल ही में मानव रचना शूटिंग एकेडमी में संपन्न हुई पैरालंपिक नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 7वीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। उसने ये पदक 10 मीटर राइफल स्टैंडिंग महिला सीनियर वर्ग में जीता है।

होश संभालने के बाद सिमरन ने शूटिंग को चुना

बृजेश शर्मा ने बताया कि सिमरन जब 5 साल की थी, तभी से वह फिल्मों में अभिनेता व अभिनेत्रियांें को गोली चलाते देख रही है। इससे उसे भी शूटिंग करने का शौक हो गया और उसने शूटिंग की प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। सिमरन अब पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लेती है। उसका छह साल का छोटा भाई श्लोक शर्मा है। मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले बृजेश शर्मा अब हरियाणा के निवासी हो गए हैं। वह एक कार कंपनी में काम करते हैं, जबकि पत्नी प्रिंयका शर्मा कंप्यूटर इंजीनियर हैं।

प्रमुख उपलब्धियां

23 से 27 फरवरी को CRPF कादरपुर गुरुग्राम रेंज में आयोजित ऑल जोनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर राइफल स्टैंडिंग महिलाओं की प्रतियोगिता में एक गोल्ड मेडल जीता। – 10 मीटर राइफल प्रोन मिक्स में 1 सिल्वर और 50 मीटर राइफल प्रोन मिक्स इवेंट में भी एक सिल्वर मेडल जीता। – पिछले साल करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी चैंपियनशिप भी जीती थी। जिसमें उसे 50 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक मिला।

मां ही निभाती हैं कोच का दायित्व

बृजेश शर्मा ने बताया कि सिमरन की मां प्रियंका ही उसकी कोच होने का दायित्व भी निभाती हैं। पैरालंपिक शूटिंग कमेटी के चेयरमैन नोटियाल और नेशनल पैरालंपिक शूटिंग कोच सुभाष राणा, दीपक सैनी की देखरेख में सिमरन लगातार प्रशिक्षण ले रही है। हाल ही में मानव रचना शूटिंग एकेडमी में संपन्न हुई पैरालंपिक नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिमरन ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। उसने ये पदक 10 मीटर राइफल स्टैंडिंग महिला सीनियर वर्ग में जीता है। आगे चलकर वह पैरालंपिक खेलों मंे दुिनया में भारत का नाम रोशन करना चाहती है। खास बात ये है कि सिमरन केवल शूटिंग में ही नहीं, बल्कि तैराकी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।

गुजरात में हुए रोड हादसे ने बनाया था दिव्यांग

सूरजकुंड रोड स्थित चामुवुड विलेज सोसाइटी में रहने वाली सिमरन के पिता बृजेश शर्मा ने बताया कि जब सिमरन 10 माह की थी, तब वे और उनकी पत्नी प्रियंका उसे लेकर माउंट आबू से अहमदाबाद जा रहे थे। पालनपुर के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीनों घायल हो गए थे। लंबे उपचार के बाद पति पत्नी तो ठीक हो गई थी, लेकिन सिमरन को मेजर स्पाइनल इंजरी हुई और ऑपरेशन के बाद उसकी गर्दन से नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद लगातार फिजियोथैरेपी व अन्य मेडिकल गतिविधियों से अब सिमरन का कमर तक का हिस्सा काम करने लगा है, लेकिन टांगें अभी भी काम नहीं कर पाती।

faridabadnews faridabadnews24 History created in Para National Shooting Championship
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.