WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर अब भी लोगों में डर का माहौल है। लेकिन अब वाट्सऐप की तरफ से एक और मैसेज भेजा जा रहा है, जो एक रिमाइंडर है अगर आप इस रिमाइंडर मैसेज पर ध्यान नहीं देते तो, 15 मई के बाद आप वाट्सऐप नहीं चला पाएंगे।
लोगों में फैले नई प्राइवेसी पॉलिसी के डर को लेकर वाट्सऐप ने अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है। अगर यूजर्स उसे स्वीकार नही करते तो भविष्य में वो वाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
वाट्सऐप की तरफ से भेजे जा रहे नोटिफिकेशन में साफतौर पर लिखा है कि आपकी व्यक्तिगत बातचीत की प्राइवेसी को वाट्सऐप नहीं बदल रहा है, ना ही यूजर्स की निजी बातचीत को पढ़ा जाएगा, क्योंकि वे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है और नया अपडेट जारी होने के बाद भी वैसी ही रहेगी।
आपको बता दें कि अगर आप 15 मई तक वाट्सऐप की नई पॉलिसी को नहीं अपनाते तो आप वाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

अगर आप ने तय समय सीमा में नियम व शर्तों को मान्य नहीं किया तो आप ना मैसेज पढ़ सकेंगे और ना ही किसी को मैसेज कर सकेंगे।


