Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, गांव के छोटे से शराब ठेके की बोली लगी 510 करोड़

वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, गांव के छोटे से शराब ठेके की बोली लगी 510 करोड़

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2021No Comments2 Mins Read

गांव के एक शराब के ठेके की निलामी की चर्चा आजकर जोरों पर है, हो भी क्यों ना इस ठेके की बोली ने रिकॉर्ड जो बनाया है। जी हां, इस ठेके की निलामी को बोली लगी है 510 करोड़ रूपए। मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के खुईयां गावं की एक छोटी सी शराब दुकान का है।

एक गांव में शराब का ठेका लेने के लिए रिकॉर्ड 5 अरब 10 करोड़ की बोली लगी है। इसके साथ ही प्रदेश में शराब के ठेके के लिए लगी ये सबसे महंगी बोली हो गई है। अब इस बोली की प्रदेश भर में चर्चा है। प्रदेश में शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के दौरान हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के खुईयां गांव में एक शराब दुकान की बोली 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपये लगी है। जबकि आबकारी विभाग ने इस दुकान का रिजर्व प्राइज 72 लाख रुपये रखा था। पिछले साल यह दुकान 65 लाख रुपये में छूटी थी, मगर इस बार 510 करोड़ की बोली लगने से सुनने वाले हैरान हैं। शराब दुकान की यह प्रदेश की सबसे महंगी बोली भी है। आबकारी अधिकारी चिमनलाल मीणा ने बताया कि बोली लगाने वाली किरण कंवर को डिमांड नोटिस भेज दिया गया है। उन्हें तीन दिन में रुपये जमा करवाने को लिखा गया है। आबकारी अधिकारी के अनुसार, प्रियंका कंवर ने भी बोली लगाई थी जो दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं बताया जा रहा है कि दो परिवारों की प्रतिद्वंद्विता के चलते बोली इतनी ऊंची चली गयी। कहा जा रहा है कि दुकान की बोली ना हो सके इसलिए इतनी ऊंची बोली लगाई गई है, क्योंकि राशि जमा ना करवाने पर सिर्फ धरोहर राशि ही जब्त करने का प्रावधान है।

इससे सरकार को पुनः ठेके की बोली लगवानी पड़ेगी। अब ठेकेदार इतनी बड़ी रकम अगर भरेगा तो यह प्रदेश की सबसे महंगी दुकान हो जाएगी। मगर फिलहाल यह मामला चर्चा में जरूर बना हुआ है।

 

faridabadnews faridabadnews24 small liquor contract bid of 510 crores in the village You will be surprised to know the reason
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.