Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छह घंटे रियाज, करती हूं आज भी : मीनू ठाकुर

छह घंटे रियाज, करती हूं आज भी : मीनू ठाकुर

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना मीनू ठाकुर ने कहा कि नृत्य उनके लिए साधना है, पूजा है और नृत्य के माध्यम से ही अपने ईष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण से मिलाप करने का मौका मिलता है। देश-विदेश में अपनी नृत्य प्रस्तुति से वाहवाही लूट चुकी मीनू ठाकुर ने कहा कि उन्होंने 9 साल की उम्र में रुचि के रूप में नृत्य को चुना था, पर कब इस में रमती चली गई और यह उनका प्रोफेशन बन गया, उन्हें खुद नहीं पता।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ताल्लुक रखने वाली मीनू ठाकुर यहां रेडियो महारानी में आयोजित एक कार्यक्रम में आई थी। दैनिक जागरण से खास बातचीत में नृत्यांगना मीनू ने कहा कि यह ठीक है कि आज की पीढ़ी को पाश्चात्य नृत्य, गीत-संगीत में ज्यादा रुचि है, इसमें कोई बुराई भी नहीं है, पर युवाओं को यह कहना चाहूंगी कि भारतीय शास्त्रीय संगीत को न भूलें। भारतीय संगीत हमारी पहचान है।

राष्ट्रीय नृत्य रत्न, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, वर्ष 2019 में उत्कृष्ट नृत्य के लिए रुद्राक्षम अवार्ड हासिल करने सहित ढेरों अवार्ड व पुरस्कार अपने नाम कर चुकी मीनू ठाकुर को गत वर्ष कुचिपुड़ी नृत्य में अमूल्य योगदान के लिए सरोजनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड फॉर वूमेन अवार्ड से भी नवाजा गया। मीनू ठाकुर कहती हैं कि हर अवार्ड व पुरस्कार का अलग महत्व है और जिस भी कलाकार की प्रतिभा को सराहा जाता है और पुरस्कृत-विभूषित किया जाता है, उससे उन्हें अपने क्षेत्र में और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। यही वजह है कि अब भी अपनी संस्था सुरमया के माध्यम से जहां बच्चों को सिखा रही हैं, वहीं खुद भी नया सीखने पर पूरा ध्यान देती हैं और आज भी चार से छह घंटे रियाज के लिए निकाल लेती हैं। मीनू देश की उन चुनिदा नृत्यांगनाओं में से एक हैं जिन्हें, कुचिपुड़ी नृत्य की एक विधा सिम्हानंदिनी करने में महारत हासिल है। मीनू कहती हैं कि यह सब गुरुओं के आशीर्वाद और निरंतर अभ्यास से संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि वो पल कभी नहीं भूलती जब यूरोपीय टूर में एक कार्यक्रम के दौरान दर्शक भाव विभोर हो गए और दर्शकों ने अपनी हथेलियों पर और बांह पर उनके आटोग्राफ लिए थे।
faridabadnews faridabadnews24 I still do today: Meenu Thakur Riaz for six hours
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.