फरीदाबाद : अलग-अलग थानाक्षेत्र अंर्तगत सडक़ हादसे में एक राज्य स्तरिय खिलाडी सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र खुद फरार हो गया। पुलिस ने मामलोंं में आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव पेलक निवासी शिवदत्त नेे बताया कि उसका भाई पंकज बीती देर शाम को घर से बाइक पर सवार होकर पलवल दवाई लेने के लिए जा रहा था।
जब वह अलीगढ़ रोड पर पलवल के नजदीक पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ट्रक न उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर तौर पर घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई बॉक्सर था और राज्यस्तरिय कई प्रतियोगताओं में हिस्सा ले चुका था। इन प्रतियोगताओं ने उसने प्रथम स्थान भी हासिल किया था। आरोपी चालक घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं अन्य घटना होडल थाना इलाका की है। इस हादसे में एक रेलवे कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यूपी शिवपुरी कॉलोनी डूंडला फिरोजाबाद निवासी शिवकुमार होडल में किराए पर रहता था और रेलवे विभाग में काम करता था। सोमवार को वह ड्यूटी पर जा रहा था जब वह सडक़ पार कर रहा था तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया था। लेकिन ज्यादा चोटें होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और दोनों शवों का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सोंप दिया है।
