Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तेल बेचकर 2013 में आते थे 52,537 करोड़ और अब तीन लाख करोड़, अब 819 का, मार्च 2014 में 410 रुपए का था गैस सिलेंडर

तेल बेचकर 2013 में आते थे 52,537 करोड़ और अब तीन लाख करोड़, अब 819 का, मार्च 2014 में 410 रुपए का था गैस सिलेंडर

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2021No Comments3 Mins Read

देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। हालांकि, ईधन पर यह बढ़ोतरी सिर्फ पिछले कुछ महीनों ही बात नहीं है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के सत्ता में आने के बाद से ही एलपीजी के दाम लगातार बढ़े हैं। आलम यह है कि पिछले सात सालों में गैस सिलेंडर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। वहीं इस दौरान एलपीजी की बढ़ती कीमतों से सब्सिडी लगभग न के बराबर पहुंच गई है।

कितनी हुई एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी: लोकसभा में तेल और एलपीजी के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखित जवाब दिए हैं। इसके मुताबिक, 1 मार्च 2014 को एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410.50 रुपए थी। हालांकि, इस महीने की बात की जाए, तो दिल्ली में ही एक सिलेंडर के दाम 819 रुपए तक पहुंच चुके हैं। यानी पिछले सात सालों में एलपीजी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं।

संबंधित खबरें 

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2020 से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडरों (गैर सहायता प्राप्त) के मूल्य 644 रूपए थे, जो मार्च 2021 में बढ़कर 819 रूपये हो गए। यानी पिछले तीन महीनों में सिलेंडर के दाम 175 रुपए बढ़े हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कुल बढ़ोतरी में 125 रुपए तो सिर्फ पिछले 32 दिनों में बढ़े हैं। 4 फरवरी से लेकर अब तक सिलेंडर के दामों को चार बार बढ़ाया जा चुका है।
सी.आर.एम क्या है? इसका प्रयोग क्यों करें? सेल्सफोर्स सी.आर.एम् के प्रयोग से कंपनियों की बिक्री में 38% वृद्धि हुई है। जानें कैसे।
पुरस्कर्ता Salesforce पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जहां पेट्रोल को 26 जून 2010 से ही सरकारी नियंत्रण से बाहर कर दिया गया, वहीं डीजल से भी 19 अक्टूबर 2014 को सरकारी नियंत्रण हटा लिया गया। ऐसे में रिटेलर्स अंतरराष्ट्रीय कीमतों, रुपए के एक्सचेंज रेट, टैक्स स्ट्रक्चर और अन्य आधारों पर हर दिन तेल के दाम निर्धारित करते हैं।
पेट्रोल-डीजल से बढ़ा राजस्व: 
गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भारी टैक्स लगाए जा रहे हैं। इसका असर यह है कि जहां 2013 में इससे 52,537 करोड़ का राजस्व जुटा था, वहीं 2019-20 में इससे 2.13 लाख करोड़ रुपए का राजस्व इकट्ठा हुआ। इतना ही नहीं 2020-21 के 11 महीनों में तो तेल के बढ़े दामों से राजस्व 2.94 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है।

एक्साइज ड्यूटी से बढ़ी केंद्र की कमाई:

बता दें कि पेट्रोल पर फिलहाल 32.90 रुपए और डीजल पर 31.80 रुपए प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी लगाई जा रही है। 2013 में यह एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर 17.98 रुपए और डीजल पर 13.83 रुपए थी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, पेट्रोल, डीजल, जेट फ्यूल, प्राकृतिक गैसों और कच्चे तेल से सरकार का कुल एक्साइज कलेक्शन 2016-17 के 2.37 लाख करोड़ से बढ़कर अप्रैल-जनवरी 2020-21 में 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

 

52 537 crores were sold in 2013 by selling oil and now three lakh crores faridabadnews faridabadnews24 gas cylinders for 410 rupees in March 2014 now 819
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.