Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब दून अस्पताल में भी होगा दिल का इलाज, सेहत के लिहाज से अच्छी खबर लेकर आया नया साल

अब दून अस्पताल में भी होगा दिल का इलाज, सेहत के लिहाज से अच्छी खबर लेकर आया नया साल

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2021No Comments2 Mins Read

नया साल सेहत के लिहाज से एक अच्छी खबर लेकर आ रहा है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब दिल का भी इलाज हो पाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है, जिसके तहत जल्द ही अस्पताल में कार्डियक यूनिट और कैथ लैब स्थापित की जाएगी। वहीं, कार्डियक ओपीडी अस्पताल में शुरू कर दी गई है।  बीते डेढ़ दशक में दून व आसपास हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसमें मैदानी ही नहीं, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों के भी मरीज शामिल हैं। यहीं नहीं, अब कम उम्र को लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। पर सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग के उपचार की सुविधा नहीं है। जिस कारण व्यक्ति को मजबूरन निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता है। जहां इलाज अपेक्षाकृत बहुत महंगा है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्डियक यूनिट व कैथ लैब स्थापित होने से निम्न व मध्यम वर्ग के मरीजों को लाभ मिलेगा। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के अनुसार, अस्पताल में कार्डियक यूनिट व कैथ लैब जल्द स्थापित हो जाएगी। जिसके बाद हृदय रोग से पीडि़त मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट), ईको आदि की सुविधा पहले से ही है। कार्डियक सर्जन की नियुक्ति व नया ओटी ब्लॉक शुरू होने के बाद कार्डियक ओटी भी शुरू कर दी जाएगी। 

क्या होती है कैथलैब

दिल की जांच और इलाज के लिए अस्पतालों में अलग से कैथलैब होती है। इसमें मशीनों के जरिये मॉनीटर पर देखकर दिल की बीमारी का पता लगाया जाता है। कैथलैब में एंजियोग्राफी, एंटीयोप्लास्टिक आदि की सुविधा होती है।

कार्डियक ओपीडी शुरू 

नए ओपीडी ब्लॉक के तृतीय तल पर कार्डियक ओपीडी शुरू कर दी गई है। जहां कार्डियालॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मरीज देखेंगे। बाकी दिन हृदय संबंधी जांच, इमरजेंसी व भर्ती मरीजों को देखरेख के लिए रखे गए हैं।

faridabadnews faridabadnews24 new year brought good news in terms of health Now Doon Hospital will also be treated for heart
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.