Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस घातक बीमारी के हो सकते हैं शिकार, अगर आप भी है पिज्जा, बर्गर के शौकीन तो हो जाए सावधान

इस घातक बीमारी के हो सकते हैं शिकार, अगर आप भी है पिज्जा, बर्गर के शौकीन तो हो जाए सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2021No Comments3 Mins Read

अगर आप भी ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, पैकेज्ड आलू चिप्स सहित दूसरे जंक फूड्स के शौकीन है और लगातार इनका सेवन करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि लगातार जंक फूड्स का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हमारी हर दिन की डायट में शामिल होने वाले कई खाद्य पदार्थों में कार्सिनोजेनिक और म्यूटेजन जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों को विकसित कर सकते हैं.  दरअसल, पिज्जा, बर्गर के सेवन से लगातार खून में ग्लूकोज का लेवल अचानक बढ़ने लगता है, जिससे शरीर में इंसुलिन अधिक मात्रा में बनता है. इससे शरीर में असामान्य कैंसर सेल्स विकसित होने लगते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक माने जाते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन आपको कम करना चाहिए.

पैक्ड चिप्स
पैक्ड  चिप्स भी सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं. पैक्ड चिप्स में वसा और सोडियम बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. साथ ही आर्टिफिशियल कलर, टेस्ट और प्रीजर्वेंटिव भी मिलाए जाते हैं. जिनका लगातार सेवन करना शरीर में कई बीमारियों को न्यौता देता है.

रिफाइंड ऑयल 

रिफाइंड ऑयल का लगातार इस्तेमाल भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. रिफाइंड ऑयल में ट्राइग्लाइसेराइड, पॉलीसैचुरेटिड, कंपाउंड होते हैं. जिसे एसिड से रिफाइंड किया जाता है. इसलिए डॉक्टर्स रिफाइंड ऑयल का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

सॉफ्ट ड्रिंक्स 
सॉफ्ट ड्रिंक्स को खोलते ही निकलने वाला झाग सेहत के लिए नुकसान भरा होता है. क्योंकि इस झाग में मीथाइग्लाइओक्सेल जैसे फूड केमिकल पाए जाते हैं. जबकि सॉफ्ट ड्रिंक्स तैयार करने के दौरान उसमें फूड कलर भी मिलाया जाता है. जो शरीर में कैंसर जैसी बीमारियों को उत्पन्न कर सकते हैं. इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक्स का इस्तेमाल भी कम से कम करना चाहिए.

अल्कोहल 
अल्कोहल तो शरीर के लिए अच्छा माना ही नहीं जाता. लेकिन आपको यह बताना बेहद जरुरी है कि तंबाकू के बाद अल्कोहल ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कैंसरकारक खाद्य पदार्थ है. अगर आप शराब का नियमित सेवन करते हैं तो यह आपके लिए ठीक नहीं है. क्योंकि शराब के लगातार सेवन से मुंह में ग्रासनली या इसोफेगस, लिवर के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अल्कोहल का का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

पैक्ड आचार 
मसालेदार अचार खाना सभी के लिए बहुत पसंद रहता है. बाजार में भी आजकल कई प्रकार के अचार मिलने लगे हैं. लेकिन आपको बता दे कि मसालेदार अचार आमतौर पर नाइट्रेट, नमक और विनेगर से बनाए जाते हैं. जबकि अचार में फूड कलर भी मिलाए जाते हैं. ऐसे में अगर आप लगातार पैक्ड आचार का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी परेशानी बढ़ा सकता है.

किडनी, थायरॉयड की बीमारी के हो सकते हैं शिकार 

अगर आप लगातार पिज्जा बर्गर खाते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक होगा. क्योंकि बर्गर, पिज्जा ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थों में हानिकारक केमिकल पोटैशियम पाए जाते हैं, इसी के चलते ब्रेड सफेद और मुलायम रहती है. इन खाद्य पदार्थों के अत्याधिक सेवन करने से किडनी, थायरॉयड और कोलोन कैंसर जैसी बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है.

burger faridabadnews faridabadnews24 if you are also fond of pizza then be careful You can be a victim of this deadly disease
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.