Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 34 पर 7 दिन और 34 केंद्राें पर हफ्ते में चार दिन लगेंगे टीके, 8 सेंटरों पर 24 घंटे टीकाकरण शुरू

34 पर 7 दिन और 34 केंद्राें पर हफ्ते में चार दिन लगेंगे टीके, 8 सेंटरों पर 24 घंटे टीकाकरण शुरू

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : वैक्सीनेसन अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति बनाई है। शहर में कई सेंटरों को वैक्सीनेसन के लिए चयनित किया है। जिला में कुल आठ केंद्र ऐसे बनाए हैं जहां शहरवासी 24 घंटे में कभी आकर टीका लगवा सकते हैं। जबकि 34 ऐसे सेंटर बनाए गए हैं जहां सातों दिन निर्धारित समयसीमा तक टीके लगाए जाएंगे। जबकि 36 केंद्राें पर सप्ताह में महज चार दिन ही टीकाकरण होगा। क्योंकि अन्य दिनों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण अभियान चलेगा। टीका लगवाने लोग अपनी सुविधा के अनुसार सेंटरों पर पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिला में जिन आठ सेंटरों पर 24 घंटे टीकाकरण होना है उनकी शुरूआत बुधवार से कर दी गई। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ अरावली गोल्फ क्लब में सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बैठक की और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर जोर दियाा।

इन सेंटरों पर होंगे 24 घंटे टीकाकरण
सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि बीके अस्पताल, फर्स्ट रेफरल यूनिट एक सेक्टर-30, सेक्टर-3, निजी अस्पतालों में डॉक्टर टुडे एनआइटी-5, अर्श अस्पताल सेक्टर-78, पवन अस्पताल सेक्टर-56, संतोष अस्पताल एनआइटी-3 और संस्कार मेडिकल सेंटर सेक्टर-28 में 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। सीएमओ ने कहाकि हमारा लक्ष्य है कि रोजाना 5000 से अधिक बुजुर्गों को टीका लगाने का है। इसके लिए आशा वर्करों, एएनएम और गांवों में पंचायत का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा गांवों में चौकीदारों से मुनादी करवाई जाएगी। शहरी क्षेत्रों में पार्षदों से मदद ली जाएगी।

इन सेंटरों में सात दिन लगेंगे टीके​​​​​​
सीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पतालो में बल्लभगढ़ स्वास्थ्य केंद्र, खेड़ीकलां, कौराली, पाली, तिगांव, मुजेसर व एसजीएम नगर, सेक्टर-21 स्वास्थ्य केंद्र, निजी अस्पतालों में अपूर्वा नर्सिंग होम, सेंटर फार साइट, नेशनल इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस, पार्क अस्पताल, केदार, हांडा मेडिकल सेंटर, आरके अस्पताल, शांतिदेव, एसकेजी, अल्फा अस्पताल, फोर्टिस, क्यूआरजी, एसएसबी, एशियन, मेट्रो, मेडिचेक आर्थो, सर्वादय सेक्टर-19, पवन अस्पताल जवाहर कालोनी, तेजिंदर सिंह एस्कार्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट, वेदांता अस्पताल, मानवता, सुप्रीम, सर्वोदय, गोयल, सूर्या आर्थो व ट्रामा सेंटर, मेडिचैक अस्पताल, नोबेल में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक टीकाकरण होगा।

यहां सप्ताह में चार दिन ही होगा टीकाकरण
विभाग का कहना है कि ईएआईसी मेडिकल कॉलेज तीन नंबर, संजय कॉलोनी, सेहतपुर, आदर्श नगर, एसी नगर, एतमादपुर, भारत कॉलोनी, भीम बस्ती, डबुआ कॉलोनी, हरीविहार, मेवला, नंगला, सारन, प्रतापगढ़, शिव दुर्गा विहार, सुभाष कॉलोनी, अनंगपुर, दयालपुर, धौज, छांयसा, फतेहपुर बिल्लोच, फतेहपुर तगा, मोहना, पल्ला, पन्हैडा खुर्द, सीकरी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर 7 व सूरजकुड़ और ईएसआई सेक्टर 8, सेक्टर 27 बी, सेक्टर 19, एनआईटी 5, एनआईटी एक, एनआईटी 2, जवाहर कॉलोनी में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक टीकाकरण होगा।

फ्रंट लाइन वर्करों एवं हेल्थ वर्करों को भी मौका
सीएमओ ने बताया कि कई ऐसे फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर हैं जो किसी कारण वश अभी तक वैक्सीनेशन में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। उनके लिए भी मौका है कि वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। उन्हांेने कहाकि किसी पर दबाव नहीं डाला जा रहा है। व्यक्ति अपनी इच्छानुसार टीकाकरण में शामिल हो सकता है।

24 hours vaccination starts in 8 centers. faridabadnews faridabadnews24 Vaccines will be given four days a week on 34 days and 34 centers on 34
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.