हरियाणा विधानसभा में आज कांग्रेस की तरफ से लाया गया “अविश्वास प्रस्ताव” गिर गया है। यहां पर एक बड़े अंतराल के बीच अविश्वास प्रस्ताव गिरा है। सत्तापक्ष को 55 वोट मिले हैं जबकि विपक्ष में सिर्फ 32 वोट ही पड़े हैं जिसमें दो निर्दलीय विधायकों ने वोट किया है। कांग्रेस की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘जननायक ताऊ देवीलाल के विचार जिंदाबाद, किसान हितैषी बीजेपी-जेजेपी सरकार जिंदाबाद’

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 32 वोट पड़े हैं, जबकि विपक्ष में 55 वोट पड़े हैं। सदन में वोटिंग करवाई गई थी जिसके लिए दो अधिकारी काउंटिंग के लिए नियुक्त किये गए थे। कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कांग्रेस के 30 विधायकों के अलावा दो निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन किया है। जिसमें दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान और महम से विधायक बलराज कुंडू शामिल हैं। इधर भाजपा, जजपा के अलावा छह निर्दलीय विधायकों ने सरकार का समर्थन किया है और अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में मत दिया है। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार अपना विश्वास खो चुकी है और प्रदेश की जनता भाजपा जजपा सरकार को नहीं चाहती है, इसलिए कांग्रेस की तरफ से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।

