भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से ब्रज नगरी के आदि बद्रीनाथ और केदारनाथ मन्दिर मे पूजा अर्चना करके और पूँछड़ी का लोटा मे वसुन्धरा राजे ने समर्थकों और परिवारजनों को सम्बोधित किया आनन्द सिंह भवानीपुरा ने बताया है कि 2 दिवसीय कार्यक्रम के सूत्रधार और संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री और डीडवाना विधायक युनस खान जी के मार्गदर्शन मे राजस्थान के हजारों युवाओं की टीम ने अपना बेहतरीन कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया

आनन्द सिंह भवानीपुरा ने बताया है कि 7 मार्च को पूँछड़ी के लोटा से सर्वप्रथम जनसभा से शुरू हुई यात्रा के साथ पूजा अर्चना करके सप्तकोशीय परिक्रमा अपने हजारों कार्यकर्ता के साथ पुरी करके आदिबद्रीनाथ दर्शन और पूजा अर्चना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनन्द लिया 8 मार्च को सर्वप्रथम प्रातः 5 बजे आदिबद्रीनाथ तट पर आरती से शुरू हुए कार्यक्रम मे 10 बजे महारानी वसुन्धरा राजे ने अपने जन्मदिन का केक हजारों कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति मे काटा और कार्यकर्ताओं से बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया इसके बाद केदारनाथ मे 380 सीढियां चढ़कर मंदिर मे पूजा अर्चना की

पूर्व मंत्री युनस खान ने केदारनाथ मंदिर के चमत्कार और इतिहास के बारे मे जानकारी दी फिर सीकर लक्ष्मणगढ़ के कार्यकर्ताओ द्वारा 65वे जन्मदिन पर 65 किलो का केक कटवाया गया और केदारनाथ के कार्यकर्ताओं द्वारा सिक्को से तोलकर बधाई और शुभकामनाएं दी आनन्द सिंह भवानीपुरा ने बताया है कि जन्मोत्सव कार्यक्रम मे सीकर जिले से डॉ कमल सिखवाल, प्रेमसिंह जी बाजौर पूर्व मंत्री व विधायक,राजकुमारी शर्मा पूर्व विधायक सीकर, हरीश कुमावत पूर्व विधायक, पवन जी मोदी पूर्व जिलाध्यक्ष,झाबरमल खर्रा पूर्व विधायक,दिलसुख जी चौधरी, मनोज सिंघानिया पूर्व जिलाध्यक्ष, मधुसूदन भिंडा फतेहपुर प्रत्यासी, दिनेश जी जोशी लक्ष्मणगढ़ प्रत्यासी, विष्णु भूत, नरेश सेन पत्रकार,आनन्द सिंह भवानीपुरा , भजन लाल रोलन सहित सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी उपस्तिथ रहे युनस खान जी पूर्व मंत्री व डीडवाना विधायक ने अंत मे शानदार और सफल कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ता और परिवारजनों का बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया
