फरीदाबाद : गोल्डी अरोड़ा व हरबीर चौधरी ने किया केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागतकेंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक आम आदमी को अपना घर और अपना रोजगार उपलब्ध करवाने की योजना पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। फरीदाबाद के नहरपार क्षेत्र में हरियाणा सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय अफोर्डबल स्कीम के तहत जहां सस्ते मकान उपलब्ध कराए जा रहे है वहीं इस क्षेत्र में नए-नए व्यवसायिक केंद्र भी स्थापित हो रहे है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को रोजगार मुहैया होगा, जिससे वह बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के दायरे में आने के बाद फरीदाबाद का नहरपार क्षेत्र भी आने वाले समय में गुरूग्राम की तर्ज पर विकसित होगा और यहां लोगों को तमाम मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी।
श्री गुर्जर आज यहां सेक्टर-81 में डीपीएस चौक स्थित अमौलिक ग्रुप के नए प्रोजेक्ट सिटी वाल्क-81 का भूमि पूजन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, हरबीर चौधरी, पारस राय ने गुलदस्ता भेंट कर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जर का स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद में बिना भेदभाव के समान विकास के तहत युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे है, चाहे सडक़ें बनाने की बात हो या सीवरेज लाईन डालने या फिर पीने के पानी की या फिर शहर की कनेक्विटी की बात हो, हर स्तर पर कार्य जोरों पर है। श्री गुर्जर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विकास का जो पहिया थम गया था, अब उसको तेजी से चलाकर विकास कार्याे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पृथला पर ऊपरगामी पुल का शुभारंभ होने के बाद फरीदाबाद से पलवल की दूरी मात्र 20 मिनटों में तय हो सकेगी, जिससे लोगों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, हितेश चौधरी, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, चेयरमैन धनेश अदलक्खा, पार्षद अजय बैंसला, केके जैन, विजय बैंसला, पूर्व उपमहापौर बसंत विरमानी, संदीप खन्ना, जगन डागर, रंजीत रावल, सुमेश चंदीला, मनोज वशिष्ठ, नरेश मलिक, जोगी अरोड़ा और केपी तेवतिया एडवोकेट मौजूद थे।
