Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खाता हो गया खाली, युवक ने Amazon पर की थी नकली चार्जर की शिकायत

खाता हो गया खाली, युवक ने Amazon पर की थी नकली चार्जर की शिकायत

faridabadnews24By faridabadnews24March 12, 2021No Comments2 Mins Read

अमेजन पर नकली चार्जर की शिकायत देने के कुछ ही देर बाद ही कुरुक्षेत्र के युवक के बैंक खाते से 46,200 रुपये उड़ गए। जिस पर युवक को लगा कि उसके साथ ठगी हुई है। युवक ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवानी के गांव गागरवास निवासी अमित ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में किराये पर रहता है। उसने नौ मार्च को अमेजन कंपनी पर नकली चार्जर भेजने की शिकायत की थी। कंपनी के नंबर पर बात की तो कर्मचारी ने उसे कहा कि शाम को ही आपका चार्जर वापस ले जाएंगे और उसके पैसे बैंक खाते में वापस डाल दिए जाएंगे।

 

इस तरह खाते से उड़ाए रुपये

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उससे खाते के आखिरी अंक पूछे। इसके बाद फोन पे यूज करने के बारे में जानकारी ली। उसी शाम उसके बैंक खाते से चार बार 10 हजार 500 रुपये निकाल लिए। उसके बाद एक बार 4200 रुपये निकाल लिए। इस तरह से आरोपितों ने उसके खाते से कुल 46,200 रुपये की चपत लगा दी। आरोपितों ने धोखे से उसके खाते के अंतिम नंबर पूछे और उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ जगदीश चंद को सौंपी है। जांच अधिकारी एसआइ जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है

 

Account is empty faridabadnews faridabadnews24 young man complained about fake charger on Amazon
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.