Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा में रार, बुजुर्गों को दर्शन करने अयोध्या भेजने की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर AAP

भाजपा में रार, बुजुर्गों को दर्शन करने अयोध्या भेजने की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर AAP

faridabadnews24By faridabadnews24March 12, 2021No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में अयोध्या की यात्रा कराने की घोषणा के एक दिन बाद भाजपा ने उन पर राम नाम का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार के कार्यक्रम को लेकर भाजपा का विरोध ‘‘बेतुका” है और कहा कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की गयी। केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। हम दिल्ली की जनता की सेवा के लिए राम राज्य की संकल्पना से प्रेरित 10 सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं।” आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पहले से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ चला रही है जिसके तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक मुफ्त में तीर्थयात्रा करते हैं। इसके तहत यात्रा, भोजन और ठहरने पर आने वाला सभी खर्च दिल्ली सरकार वहन करती है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ‘‘सच ये है कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर राजनीतिक मकसद से श्री राम और हनुमान के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि धार्मिक और सामाजिक दोनों तरीके से गलत है।” उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा खुद को भगवान राम और भगवान हनुमान का भक्त बताए जाने का बयान ‘‘हास्यास्पद हथकंडा” है। कपूर ने दावा किया कि केजरीवाल दर्शन करने कभी अयोध्या नहीं गए। उन्होंने कहा, ‘‘ना तो उन्होंने (केजरीवाल) ना ही उनकी पार्टी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए कोई योगदान दिया। विहिप ने एक महीने तक चंदा संग्रह अभियान चलाया लेकिन ऐसी कोई सूचना नहीं है कि आम आदमी पार्टी ने कोई योगदान दिया।” आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार की अयोध्या तीर्थयात्रा योजना का भाजपा द्वारा विरोध करना समझ से परे है। भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लगा था कि भाजपा में कम से कम कुछ लोग तीर्थयात्रा योजना की सराहना करेंगे लेकिन इसके बजाए वह इस घोषणा से निराश हो गए।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें बताएं क्या दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता अपने माता-पिता को कभी तीर्थयात्रा पर नहीं ले गए। दिल्ली सरकार उनकी मुफ्त तीर्थयात्रा की व्यवस्था करेगी।” भारद्वाज पर हमला करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने केजरीवाल से पूछा कि क्या वह सौरभ भारद्वाज से सहमत हैं और अगर नहीं तो गुप्ता के अभिभावकों के बारे में निजी टिप्पणी करने के लिए उनको अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

AAP on BJP faridabadnews faridabadnews24 free pilgrimage scheme to send elderly people to Ayodhya to visit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.