फरीदाबाद : जर्जर प्याली-हार्डवेयर सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान अनशनकारी बाबा रामकेवल का धरना शुकऱ्वार को आठवें दिन भी जारी रहा। इसके अलावा क्रमिक अनशन पर शुक्रवार को जगदीश वैद्य बैठे। इस सड़क पर कुछ दिन पहले हादसे में मारे गए इंजीनियर सचिन शर्मा की याद में लोगों ने धरना स्थल से कैंडल मार्च निकाल कर सड़क बनाने की मांग की गई।
लोगों ने कहा इस जर्जर सड़क के कारण एक इंजीनियर की मौत हो गई। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने सड़क को नहीं बनवाया। इसकी मांग सीएम मनोहर लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। 14 मार्च को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। कैंडल मार्च में प्रमोद भड़ाना, प्रीतपाल सिंह, हरजिन्दर सिंह मेहंदीरत्ता, सचिन तंवर, सतीश चोपड़ा, राजकुमार खरवार, राहुल खरवार, अमरजीत रंधावा, परमिता चौधरी, पंकज शर्मा, नरेश वैष्णव, भगवान दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।
