Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अशोक अरोड़ा

हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अशोक अरोड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24March 13, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा ने पूरी तरह दिशाहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट युवाओं, किसानों के हित में नहीं है। बजट में आमजन के लिए कोई सुविधा नहीं है। भारत अरोड़ा ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार ने सबसे खराब बजट पेश करने का काम किया है क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है और उसी प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने इस बजट के माध्यम से अन्नदाताओं की घोर अनदेखी की है।

 उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल स्थान पर है लेकिन इसके बावजूद बजट में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए इस दिशाहीन सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई। कोरोना काल के दौरान प्रदेश में बंद हुए छोटे उद्योगों को पुन: शुरू करने के लिए भी सरकार ने कोई प्रावधान नहीं दिया है। इस बजट से आज समाज का हर वर्ग हताश है और निराश है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा पार्टी की सहयोगी जजपा पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर 5100 रूपए प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन करने का वायदा किया था लेकिन आज सरकार ने बजट में बुढ़ापा पेंशन में मात्र 250 रूपए की वृद्धि करके उसे 2250 से 2500 रूपए किया है, जो कि बुजुर्गाे के साथ सरासर धोखा है। बजट से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह पूरी तरह दिशाहीन और अपने लक्ष्यों से भटका हुआ है।

faridabadnews faridabadnews24 Haryana government's budget completely directionless: India Ashok Arora
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.