Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा: अगर दिखा तो हो जाएगा जब्त, बाजारों में नहीं ला सकेंगे ई-रिक्शा

हरियाणा: अगर दिखा तो हो जाएगा जब्त, बाजारों में नहीं ला सकेंगे ई-रिक्शा

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा : बाजारों में अनेक वाहन चालकों द्वारा यातायात व कोविड-19 नियमों का पालना नहीं किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में 10 जगह नाके लगाकर नियमों का पालन नहीं करने पर 130 वाहन चालकों के चालान किए।

रोड़ी बाजार में चार पहिया वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के बाजार में पहुंचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भविष्य में बाजार में कहीं पर भी ई-रिक्शा नजर आया तो उसे जब्त करने का फैसला लिया गया है।

दिनभर रहती है जाम की स्थिति

शहर के रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, फैशन कैंप वाली गली, पीएनबी वाली गली व अन्य बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रहती है। रिक्शा चालक व चार पहिया वाहन चालक गलियों से होते हुए गाड़ी लेकर बाजार में पहुंच जाते हैं। जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। इससे बाजारों से पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। बाजार से दो पहिए वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के बाद भी वे नियमों की पालना न करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से शहर के रोड़ी बाजार, बरनाला रोड, डबवाली रोड, शाह सतनाम चौक, बाजेका मोड़, सर्कुलर रोड, रानियां रोड, बाइपास रोड पर नाका लगा वाहन चालकों के दस्तावेज जांचे। दस्तावेज न होने पर 130 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस द्वारा आगे भी चालान काटने का अभियान चलाया जाएगा।

जिदंगी प्यारी तो मास्क पहना करो

यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह व पुलिस कर्मचारियों ने बिना मास्क घूमने वालों को जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा 16 मार्च तक मास्क पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसके बाद बिना मास्क मिलने वालों के चालान काटे जाएंगे। थाना प्रभारी ने बिना मास्क मिले लोगों को कहा कि जिदगी प्यारी है तो घर से मास्क पहनकर निकलें। कोविड-19 अभी खत्म नहीं है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।

सिरसा यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक बाजारों में यातायात नियमों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। कोविड 19 को लेकर भी कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है। इसी को लेकर पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 130 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इसी के साथ बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.