Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली के लाखों लोग परेशान लगातार तीसरे दिन पानी नहीं आने से

दिल्ली के लाखों लोग परेशान लगातार तीसरे दिन पानी नहीं आने से

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2021No Comments4 Mins Read

नई दिल्ली । विकास मार्ग पर पाइप लाइन बदलने का काम चलने के कारण पूर्वी दिल्ली के दर्जनभर से अधिक इलाकों के लोगों को रविवार सुबह भी पानी नहीं आया, जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार तीसरा दिन हो गया है, जब रविवार सुबह पानी नहीं आया, जबकि दिल्ली जल बोर्ड ने दावा किया था कि रविवार सुबह पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। इस बीच कहा जा रहा है कि पाइप लाइन का काम ठीक कर लिया गया है, ऐसे में रविवार शाम तक सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। वहीं, पूर्वी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार को भी पानी नहीं आने से दिक्कत बढ़ गई है।

दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदने की मजबूरी

पानी की भारी कमी के चलते लोगों ने बोतलबंद की खरीदारी बढ़ा दी है। आलम यह है कि रविवार को लोग नहा भी नहीं पाए। ऐसे में दुकानों से बोतलबंद पानी लाकर खाना बनाने और पीने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

टैंकरों के लिए मारामारी

पानी नहीं आने के चलते लोग दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तरों में फोन कर टैंकरों का पानी मंगवा रहे हैं, लेकिन यह भी इतना आसान नहीं है। वजह, लोगों की मांग के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी टैंकरों के जरिये पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

पानी की परेशानी के मद्देनजर एक पीड़ित रवि सिंह ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से राहत की गुहार लगाते हुए ट्विट किया है- ‘पूर्वी दिल्ली में पानी की भयंकर किल्लत। शुक्रवार सुबह @DelhiJalBoard का पानी आया था। पीने के पानी के लिए बीस लीटर वाला बोतल बंद भी दुकानों पर खत्म हो गया तो इसी से काम चलाना पड़ रहा है। @msisodia जी जरा इधर भी गौर करें।’

पानी के टैंकरों की बढ़ी मांग

जलापूर्ति सामान्य नहीं होने के चलते पूर्वी दिल्ली में पानी के टैंकरों की मांग बढ़ गई है। रविवार सुबह से लोग दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तरों में फोन पर पानी के टैंकरों के लिए मांग करते रहे, वहीं महकमा भी पानी के टैंकरों को भिजवाने की व्यवस्था में जुटा हुआ है।

शुक्रवार सुबह से जारी है पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत

शुक्रवार सुबह से ही पानी की दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड ने 24 घंटे तक यानी शनिवार सुबह तक पानी की आपूर्ति बाधित होने की बात कही थी, लेकिन शनिवार शाम तक लोगों को परेशानी से रूबरू होना पड़ा। इस बीच सूचना आ रही है कि पाइपलाइन ठीक करने का काम पूरा हो गया है और रविवार सुबह पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बता दें कि इससे पहले 8 मार्च से 9 मार्च तक रविंदर रंग शाला, CRPC कॉम्प्लेक्स, पुलिस वायरलेस, ओल्ड राजिंदर नगर, सर गंगा राम अस्पताल, WEA क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, बवाना, सुल्तानपुर डबास, पूठ खुर्द, बरवाला, माजरा डबास, चांदपुर, वार्ड 35 कंझावला के तहत क्षेत्र, वार्ड 36 रानी खेरा और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित थी।भागीरथी जल उपचार संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि शुक्रवार से अगले 24 घंटे तक ही पानी की दिक्कत रहेगी, लेकिन यह शनिवार को भी जारी है। वहीं, जानकारी सामने आई है कि शनिवार देर शाम तक पानी की किल्लत समाप्त हो जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी जिले के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से लेकर 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित है। दरअसल, विकास मार्ग पर पाइप लाइन बदलने का काम चल रहा है। ऐसे में पानी आपूर्ति सामान्य होने में शनिवार शाम तक का समय लग जाएगा।भागीरथी जल उपचार संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्वी जिले में दो पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति घरों में होती है। विकास मार्ग पर पाइप लाइन लीकेज चलते घरों के बेसमेंट में पानी भर जाता है। ऐसे में यहां पाइपलाइन बदली जा रही है। इस कार्य में करीब 24 घंटे का समय लगेगा, हालांकि इसे ठीक करने का काम शुक्रवार सुबह से ही जारी है। ऐसे में पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार देर शाम तक जलापूर्ति सामान्य होने के आसार हैं।

इन इलाकों में है पानी की किल्लत

  • शकरपुर
  • लक्ष्मी नगर
  • मंगल बाजार
  • गणेश नगर
  • स्कूल ब्लॉक
  • पांडव नगर
  • दक्षिणी गणेश नगर
  • मंडावली
  • गणेश नगर कांप्लेक्स
  • समसपुर
  • मयूर विहार फेज – 1, 2 व 3
  • त्रिलोकपुरी

गौरतलब है कि इससे पहले 8 मार्च से 9 मार्च तक रविंदर रंग शाला, CRPC कॉम्प्लेक्स, पुलिस वायरलेस, ओल्ड राजिंदर नगर, सर गंगा राम अस्पताल, WEA क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही थी।  इसके अलावा,  बवाना, सुल्तानपुर डबास, पूठ खुर्द, बरवाला, माजरा डबास, चांदपुर, वार्ड 35 कंझावला के तहत क्षेत्र, वार्ड 36 रानी खेरा और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित थी।

faridabadnews faridabadnews24 Millions of people in Delhi are troubled by the lack of water for the third consecutive day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.