फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा] एनआईटी क्षेत्र में रविवार को डिजिटल इंडिया के तहत 6 गांव पाली, कोट, धौज, फतेहपुर तगां, कुरैशीपुर व मादलपुर में गो पे डिजिटल वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के सेवा केंद्रों का उद्घाटन पूर्व विधायक नगेंदऱ् भड़ाना ने किया।इस दौरान भड़ाना ने कहा कि आज डिजिटल एक ऐसा माध्यम बन गया है, जिसके द्वारा घर बैठे हम अपने जरूरी कागजात, आवेदन अथवा अन्य काम कर सकते है। उन्होंने कहा गो पे डिजिटल सेवा केंद्र ने पांच गांवों में अपने केंद्र स्थापित किए हैं। इससे हर गांव में युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। आने वाले समय में एनआईटी के अन्य गांवों में भी ऐसे डिजिटल केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा इन केंद्रों पर जाकर ग्रामीण बिजली बिल, मोबाइल बिल, गैस व अन्य बिल, बैंक से आधार कार्ड द्वारा पैसे की निकासी, बैंक से डेबिट कार्ड से पैसे निकलवाने, लोन किस्त जमा कराने, क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान कराने, रेल, हवाई यात्रा, होटल बुकिंग, इंश्योरेंस, फसल बीमा, पेंशन निकलवाने सहित कई प्रकार की जरूरी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर गो पे डिजिटल वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन ब्रिजपाल राठी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के केंद्र खोले जा रहे हैं। जिससे लोगों को दूरदराज कामों के लिए भटकना न पड़े और वह डिजिटल तकनीक के माध्यम से अपने सभी काम करा सके।
